WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

CKP DIVISON : रेलवे पार्सल में आनन-फानन सीनियर क्लर्क राजेंद्र पाटिल के तबादले में हुई खेला पर फिर आरटीआई, वाणिज्य विभाग पर लगे गंभीर आरोप

SHARE:

खेल कोटे से रेलवे में आए राजेंद्र पाटिल के लिए खुली पिच, दूसरे विभागों में क्यों नहीं खेला रहें साहब : कमलेश

चरणजीत सिंह.

चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत टाटानगर रेलवे स्टेशन के पार्सल विभाग में कार्यरत सीनियर क्लर्क राजेंद्र पाटिल का आनन-फानन किये गये तबादले को लेकर खलबली मच गई है. इसे लेकर सीकेपी डिवीजन के वाणिज्य विभाग पर गंभीर आरोप लगने लगे हैं. इसी के साथ ही आरटीआई कार्यकर्ता कमलेश कुमार ने तीन माह के अंदर दोबारा रेल मंडल के जन सूचना पदाधिकारी सह वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी के यहां सूचना अधिकार अधिनियम-2005 के तहत फिर आरटीआई का बम फोड़ा है. कमलेश कुमार ने कहा है कि राजेंद्र पाटिल खेल कोटे से रेलवे में बहाल हुए. अब चक्रधरपुर मंडल के सीनियर डीसीएम उन्हें केवल पार्सल की पिच में ही खेल खेलने के लिए घुमा रहे हैं. राजेंद्र पाटिल बैट्समैन है और सीनियर डीसीएम इम्पायर.

पूर्व में फतेह लाइव में प्रकाशित खबर

आरटीआई कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि राजेंद्र पाटिल के तबादला पर गत अक्टूबर माह में भी आरटीआई डाली गई थी. रेलवे के अधिकारी जवाब नहीं देकर उक्त अधिनियम की धज्जियां उड़ाकर कानून से भी ऊपर खुद को समझने लगे हैं. उन्हें पार्सल में केवल इसलिए लाया गया है कि पार्सल से वसूली हो और सीनियर डीसीएम के कार्यालय तक वसूली की रकम पहुंचे. कमलेश कुमार ने कहा कि वे इस मामले में चुप नहीं बैठेंगे. वह राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री में यह मामला उठाते रहेंगे, जब तक वाणिज्य विभाग में चल रहा भ्रष्टाचार समाप्त नहीं हो जाता. मालूम हो कि 12 जनवरी को भी फतेह लाइव में यह खबर प्रकाशित हुई थी.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जन सूचना अधिकार के तहत ये मांगी गई सूचना

1. राजेन्द्र पाटिल चीफ कमर्शियल क्लर्क टाटानगर पार्सल विभाग में सूत्रों अनुसार राजेन्द्र पाटिल को पुनः जोजोबेड़ा JCB विभाग से पार्सल विभाग में पदस्थापित चीफ कमर्शियल क्लर्क के पद पर किया गया है. उस पदस्थापन के लिये राजेन्द्र पाटिल आवेदक का पदस्थापन संबंधी आवेदन की छाया प्रति अभिप्रमाणित सहित उक्त आवेदन पर संचिका में अंकित टिप्पणी नोट तथा पत्राचार की प्रति तथा अनुमोदन किये जाने वाले पदाधिकारियों का नाम, पदनाम की सूची अभिप्रमाणित के साथ फलाफल की छाया प्रति अभिप्रमाणित उपलब्ध कराया जाय.

2. सूत्रों अनुसार राजेन्द्र पाटिल पूर्व में टाटानगर पार्सल विभाग में 14 वर्ष पूर्व पदस्थापित क्लर्क के पद पर हुये, फिर उनका प्रमोशन सीनियर क्लर्क के पद पर हुआ, फिर पार्सल विभाग टाटानगर रेलवे स्टेशन में सीनियर कमर्शियल क्लर्क तक पहुंच गये. तदोपरान्त पिछले 7 माह पूर्व पार्सल विभाग टाटानगर से जोजोबेड़ा JCB विभाग में स्थानान्तरण किया गया था. अब एक सप्ताह पूर्व के अंतराल में पुनः राजेन्द्र पाटिल को पार्सल विभाग टाटानगर में सीनियर कमर्शियल क्लर्क के पद पर पुनः पदस्थापित किया गया. किस आधार पर एक ही व्यक्ति को नियमित क्लर्क/सीनियर क्लर्क/चीफ कमिर्शयल क्लर्क में पदस्थापित किया गया है तथा इस चक्रधरपुर रेल मंडल से दूसरे डिवीजन में स्थानान्तरण नहीं किया गया है, उससे संबंधित सभी सुसंगत कागजात अभिप्रमाणित उपलब्ध कराये जाने के साथ राजेन्द्र पाटिल का सेवा पुस्तिका की छाया प्रति अभिप्रमाणित उपलब्ध कराया जाये.

3. टाटानगर रेलवे स्टेशन के पार्सल विभाग सहित चक्रधरपुर रेल मंडल में कुल कितने पार्सल विभाग में स्वीकृत पद है तथा कितने पर कार्यरत बल है. उसका नाम, पदनाम के साथ और कितने खाली पद रिक्त है. सभी का सम्पूर्ण सूचना एवं सुसंगत्त कागजात अभिप्रमाणित उपलब्ध कराया जाये.

सूचना उपलब्ध कराएं पदाधिकारी

कमलेश कुमार ने कहा कि यह सूचना मांगे जाने का उद्देश्य पार्सल विभाग भ्रष्ट लोकसेवकों एवं कार्यरत कर्मचारियों का भ्रष्टाचार में लिप्त होने वालों का वर्चस्व बना हुआ है तथा रेलवे विभाग के सम्बन्धित पदाधिकारियों को नजराना एवं गिफ्ट देकर राजेन्द्र पाटिल अपने बुद्धि विवेक से उक्त लोकसेवकों को अपने अंधकार में रखे हुए हैं, जिसमें पारदर्शिता लाने हेतु यह सूचना अति आवश्यक है. कमलेश कुमार ने जन सूचना पदाधिकारी से मांग की है कि वह जल्द से जल्द यह जानकारी उपलब्ध करायें, तांकि आगे की कार्रवाई की जा सके.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर