WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मानगो सुभाष कॉलोनी में बंद पड़े अलमीरा से गायब हो गए दस लाख के सोने के गहने और ₹25000 नगद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के मानगो सुभाष कॉलोनी रोड नंबर 5 में किराए के मकान में रहने वाले उदय शंकर पांडे के घर में रखे अलमारी के दराज से लगभग दस लाख रुपए के सोने के जेवरात और पच्चीस हजार रुपए नगद चोरी हो गए. चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही उदय शंकर पांडे की धर्मपत्नी रिमझिम पांडे ने भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को दूरभाष में घटना की जानकारी दी.

सूचना मिलते ही विकास सिंह भी उदय शंकर पांडे के आवास पर पहुंच गए. आवास पर मौजूद उदय शंकर पांडे की धर्मपत्नी रिमझिम पांडे ने विकास सिंह को बताया की उदय शंकर पांडे की माता का निधन हो जाने की सूचना मिलने पर पूरा परिवार ही बिहार के समस्तीपुर जाने के लिए तैयारी कर रहा था.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

तैयारी के क्रम में घर में रखे हुए अलमीरा को खोला तो पूरा परिवार दंग रह गया. अलमीरा के अंदर बने दराज में रखे लगभग दस लाख रुपए के सोने के गहने के साथ पच्चीस हजार रुपए नहीं थे. जेवर और रुपया कब चोरी हुआ कैसे चोरी हुआ परिवार वाले को पता ही नहीं चल पाया.

रिमझिम पांडे का कहना है कि वह प्रतिदिन शाम को घर बंद करके दूध लाने घर से बाहर जाती है और घर की चाबी बाहर बने खिड़की के पास रख देती है, जिससे बच्चे जब ट्यूशन पढ़कर आए तो वह घर में प्रवेश कर जाएं. शायद कोई जानकार व्यक्ति ने ही हाथ साफ किया है. उदय शंकर पांडे अपनी मां की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए अपने गांव समस्तीपुर निकल गए, लेकिन उनकी धर्मपत्नी चोरी गए दौलत को खोजने का भरपूर प्रयास कर रही है. उलीडीह थाने में मामला दर्ज करवा कर कार्रवाई की मांग की गई है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर