WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Sasaram (Bihar) : कांग्रेस सांसद को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जानें क्या है मामला

SHARE:

  • पुलिस के सामने सिर फोड़ा, बोडीगार्ड को भी पीटा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बिहार के कैमूर जिले में स्कूल बस खड़ी करने को लेकर हुई मारपीट में सासाराम लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनोज राम गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, जिले के कुदरा थाना अंतर्गत नाथूपुर गांव के पास निकाले गए एक चुनावी विजय जुलूस के दौरान सड़क पर खड़ी सांसद मनोज राम के भाई की स्कूल बस को लेकर विवाद शुरू हुआ. विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में सांसद गंभीर रूप से घायल हो गए. कैमूर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरि मोहन शुक्ला के अनुसार, सासाराम के सांसद के सिर में चोटें आई हैं और उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के एक अस्पताल में रेफर किया गया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उपायुक्त कार्यालय परिसर में दिखा 5 फुट लंबा अजगर

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सांसद के भाई मनोरंजन भारती की ओर से मिली शिकायत के अनुसार, यह घटना कुदरा थाना अंतर्गत नाथूपुर गांव में हुई, जहां से एक जुलूस गुजर रहा था और कुछ लोगों ने सांसद के चालक की पिटाई कर दी. शिकायत के अनुसार, जब सांसद ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की तो रॉड और डंडों से लैस ग्रामीणों ने उनपर हमला कर दिया. शिकायत में कहा गया कि स्थानीय लोगों ने सांसद के अंगरक्षक और पीए की भी पिटाई की. एसपी ने बताया कि सांसद को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के अस्पताल में रेफर कर दिया गया. एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने नाम न उजागर किये जाने की शर्त पर बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे जांच जारी है. उन्होंने बताया कि दूसरे पक्ष ने भी सांसद और उनके समर्थकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : शहीद दिवस पर बीएड छात्रों ने चेशायर होम का दौरा किया

मोहनिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि नाथूपुर गांव के लोगों से स्कूल को लेकर कुछ विवाद चल रहा था जिसे सुलझाने और बीच-बचाव करने के लिए सांसद वहां गए थे और इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़प और मारपीट की घटना हुई. वहीं, कैमूर पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, बृहस्पतिवार को कुदरा प्रखण्ड परिसर अंतर्गत प्राथमिक कृषि ऋण समिति (पैक्स) चुनाव की मतगणना चल रही थी. बयान के अनुसार, मतगणना उपरांत विजयी घोषित उम्मीदवार सुनील चतुर्वेदी अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकाल रहे थे और इसी दौरान सासंद मनोज राम के भाई के स्कूल के पास स्कूल बस खड़ी थी.

इसे भी पढ़ें : Chakulia : चाकुलिया-कोकपाड़ा रेलवे स्टेशन के पास युवक की ट्रेन हादसे में मौत, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस के मुताबिक, बस चालक और सुनील चतुर्वेदी के समर्थकों के बीच विवाद शुरू हो गया और मारपीट होने लगी. उसी क्रम में स्कूल के अंदर बैठे सासंद जब बाहर आये और बीच-बचाव का प्रयास किया तो उन्हें भी चोट लगी. इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, यह बेहद निंदनीय घटना है. कांग्रेस सांसद पर हमले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. इस घटना ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति को उजागर कर दिया है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर