WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ghatshila : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में मनाया गया दादा-दादी दिवस

SHARE:

  • प्राइमरी विंग में उत्साह और हर्ष के साथ बुजुर्गों का सम्मान, बच्चों ने नृत्य और गीत प्रस्तुतियां दीं

फतेह लाइव, रिपोर्टर

आज संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर के प्राइमरी विंग में ‘ग्रैंड पेरेंट्स डे’ बड़े उत्साह और हर्ष के साथ मनाया गया. इस अवसर पर एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी के बीच के पवित्र प्रेम संबंधों का जीवंत प्रदर्शन देखने को मिला. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त सचिव शिवकुमार देवड़ा और विद्यालय की प्रशासिका शोभा गनेरीवाल, प्राचार्या नीलकमल सिन्हा, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य निर्मल झुनझुनवाला, शैक्षणिक प्रभारी सत्यरंजन दत्ता और शिक्षक प्रभारी अनूप कुमार पटनायक द्वारा दीप प्रज्वलन और फल की टोकरी भेंट करके की गई. कार्यक्रम में विद्यालय प्रांगण में आए सभी दादा-दादी, नाना-नानी का तिलक कर स्वागत किया गया. प्राचार्या नीलकमल सिन्हा ने बुजुर्गों की उपयोगिता और उनके जीवन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव पर प्रकाश डाला.

इसे भी पढ़ें Ghatshila : महाकुंभ स्नान के लिए 50 से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज रवाना

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मुख्य अतिथि शिवकुमार देवड़ा ने परिवार में दादा-दादी के महत्व के बारे में बताया. कार्यक्रम में एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं. इसके बाद बच्चों ने अपने दादा-दादी और नाना-नानी के सामने गीत और नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिससे उनका प्रेम व्यक्त हुआ. कक्षा तृतीय से पंचम के बच्चों ने एक लघु नाटक का मंचन किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से संबंधों की सार्थकता को उजागर किया. कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए खेल, प्रश्नोत्तरी और रैंप वॉक का आयोजन भी किया गया. रैंप वॉक का न्याय गुरदीप कौर, सायोनी दास और जॉली प्रधान ने किया. प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को दादा-दादी ने पुरस्कार प्राप्त किए.

इसे भी पढ़ें Ghatshila : रिटायरमेंट के बाद घोड़े पर सवार होकर बैंड बाजे के साथ पहुंचे घर

इस मौके पर ग्रैंड पेरेंट्स ने फोटो सेशन का भी आनंद लिया. कार्यक्रम का संचालन कक्षा-पंचम ‘अ’ की जसलीन कौर और पंचम ‘ब’ के सुधांशु मंडल द्वारा किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राइमरी विंग की सभी शिक्षिकाओं के साथ-साथ शिक्षक सोमनाथ दे, विद्युत वरण चंद्र, एसएन मुखर्जी, विश्वनाथ दत्ता और शिक्षिका नीलिमा सरकार का विशेष योगदान रहा. कार्यक्रम के समापन में प्राइमरी विंग की उप-प्रभारी सोमा दत्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर