WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : तीन महिला उद्यमियों को मिला एक्सएलआरआइ जमशेदपुर इमर्जिंग सोशल एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवॉर्ड

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

एक्सएलआरआइ जमशेदपुर की ओर से एक्सएलआरआइ- जमशेदपुर इमर्जिंग सोशल एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवॉर्ड (XL-JESEY 2025) के दूसरे संस्करण का आयोजन किया गया. जिसमें उन महिला सामाजिक उद्यमियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अभिनव पहल की हैं. एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के सेंटर ऑफ इंक्लूसिवनेस द्वारा आयोजित इस पुरस्कार का उद्देश्य उन उद्यमियों को प्रोत्साहित करना है, जो अपने व्यवसायिक प्रयासों से महिलाओं को सशक्त बना रहे हैं.

इस वर्ष का थीम “महिला उद्यमिता में नवीन दृष्टिकोण” था, जो मुख्य रूप से महिला उद्यमियों द्वारा किए गए उन पहलों को प्रदर्शित करता है जो सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने के साथ-साथ लैंगिक समानता और समावेशी विकास को भी प्रोत्साहित करती हैं. एक्सएलआरआइ प्रबंधन द्वारा इस साल कुल तीन असाधारण महिला उद्यमियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया. प्रत्येक विजेता को 1,50,000 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया. एक्सएलआरआइ द्वारा सामाजिक उद्यमिता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है, इसी कड़ी में यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है. इससे सामाजिक उद्यमिता व महिलाओं के उत्थान के प्रति एक्सएलआरआइ की प्रतिबद्धता भी स्पष्ट होती है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इन महिला उद्यमियों को किया गया सम्मानित

• प्रेमलता पूनिया : हमारी लाडो की संस्थापक, को ग्रामीण भारत में लड़कियों की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण में उनके अभूतपूर्व कार्य के लिए शीर्ष पुरस्कार प्रदान किया गया. उनकी पहल हाशिए पर मौजूद महिलाओं को शिक्षा, परामर्श और कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने में सहायता कर रही है.

• अनुराधा ऋच्छरिया : ललितपुर महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की प्रबंध निदेशक, को महिला किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और बाजार तक पहुंच, वित्तीय साक्षरता और टिकाऊ कृषि प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया.

• अरुणा तिर्की : अजम एंबा की संस्थापक, को आदिवासी व्यंजनों के पुनरुद्धार और महिलाओं के लिए सतत खाद्य उद्यमिता के अवसर प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया. उनकी पहल पारंपरिक खानपान को बढ़ावा देने के साथ-साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता का भी एक सफल मॉडल प्रस्तुत करती है.

सोशल एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में महिला उद्यमिता और समावेशी विकास पर हुई चर्चा

एक्सएलआरआइ- जमशेदपुर इमर्जिंग सोशल एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवॉर्ड पुरस्कार समारोह का आयोजन सोशल एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव के आठवें संस्करण के दौरान किया गया था.

एक्सएलआरआइ की सिग्मा ओइकोस द्वारा आयोजित इस कॉन्क्लेव का विषय “महिला उद्यमिता और समावेशी विकास” तय किया गया था. जिसमें करीब 150+ से धिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. जिसमें छात्र, उद्योग जगत के लीडर, नीति निर्माता और सामाजिक उद्यमी शामिल थे. सभी ने महिलाओं की बढ़ती उद्यमिता भूमिका पर विचार-विमर्श किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रूपा रोशन साहू, आईएएस, (राजस्व संभागीय आयुक्त, दक्षिणी संभाग, ब्रह्मपुर) उपस्थित थी. उन्होंने महिला उद्यमियों के लिए नीति ढांचे, संरचनात्मक चुनौतियों और अवसरों पर अपने विचार साझा किए. साथ ही तीनों महिला उद्यमियों को सम्मानित भी किया. इस दौरान दो पैनल डिस्कशन का भी आयोजन हुआ.

कॉन्क्लेव में दो प्रमुख पैनल चर्चाओं का आयोजन किया गया

• पैनल 1: महिला सशक्तिकरण के लिए कॉर्पोरेट पहल और नीतियां : इस सत्र का संचालन मनस्मिता जेना ने किया, जिसमें महिला नेतृत्व, कॉर्पोरेट नीतियों और वित्तीय सहायता तक पहुंच पर चर्चा हुई. इस पैनल में अमयविक्रम थानवी (सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट), प्रो. सस्मिता सामंता (संस्थापक और चेयरपर्सन, SOUL लिमिटेड), और मोहिनी प्रिया (सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट) शामिल थीं.
• पैनल 2: महिला-केंद्रित उद्यमिता के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा देना : इस सत्र में पद्मावती उत्तरवार, प्रेमलता पूनिया, भावना इस्सर, उषा पालियथ और ऐश्वर्या चंद्रशेखर ने महिलाओं के नेतृत्व वाले व्यवसायों के विकास में तकनीक, परामर्श और अभिनव व्यावसायिक मॉडलों की भूमिका पर चर्चा की.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर