WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : शौण्डिक समाज की जाति प्रमाण पत्र एवं अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग, सड़क से सदन तक होगा उग्र आंदोलन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

शौण्डिक (सूंधि) समाज ने आज अपनी मांगों को लेकर एक विशाल रैली निकाली, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए. यह रैली साकची रेड क्रॉस भवन के सामने से निकलकर जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंची. रैली में भाग लेने वाले समाज के लोग हाथों में तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी कर रहे थे. इस दौरान समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल से मिलकर महामहिम राज्यपाल के नाम तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा. इन मांगों में शौण्डिक समाज के जाति प्रमाण पत्र में संशोधन करने, पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल की तर्ज पर झारखंड राज्य में भी शौण्डिक समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने, और जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को सरल व सुलभ बनाने की मांग की गई.

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : स्वच्छता पखवाड़ा का समापन, यूरेनियम कारपोरेशन ने आयोजित की जागरूकता रैली

Gambhir Car Associate Motion Ads

शौण्डिक समाज ने जाति प्रमाण पत्र प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की, आंदोलन की चेतावनी

इस मौके पर नंदलाल साहू ने कहा कि पिछले 75-80 वर्षों से यहां के लोग स्थायी तौर पर रह रहे हैं, लेकिन फिर भी जाति प्रमाण पत्र से वंचित हैं। उन्होंने यह भी बताया कि टिस्को और टेल्को में कार्यरत इन परिवारों के पास खातियानी जमीन नहीं है, जिसके कारण उन्हें जाति प्रमाण पत्र बनाने में समस्या आ रही है। इससे उन्हें शिक्षा और नौकरी में कोई विशेष लाभ नहीं मिल रहा है। समाज के सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि वे इस मुद्दे को विधायक पूर्णिमा साहू के पास ले जाएंगे और इसे विधानसभा में उठाएंगे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : ग्राम प्रधानों और लीडरों का रांची में एक्सपोजर विजिट

समाज के लोग सड़क से लेकर सदन तक उग्र आंदोलन करने को तैयार

समाज के अन्य नेताओं ने भी अपनी बात रखी. अमित साहू और विकास दास ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा शौण्डिक समाज के साथ सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे और इसके लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा. समाज के लोगों ने अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता व्यक्त की और कहा कि वे अपना अधिकार लेकर रहेंगे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर