Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Potka : बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ परिषद की ओर से एसडीओ को सौंपा गया मांग पत्र

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पोटका क्षेत्र में अवैध बालू ढुलाई और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आदिवासी मूलवासी विकास परिषद ने अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम को एक मांग पत्र सौंपा है. परिषद के अध्यक्ष नीरूप हांसदा, कार्यकारी अध्यक्ष स्वपन कुमार मित्रा और महासचिव उज्जवल मंडल ने एसडीओ से अभिलंब कार्रवाई की अपील की. परिषद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हाता ओडीशा मार्ग और लाइलम घाटी के रास्ते भारी मात्रा में ओडिशा से बालू लाया जा रहा है, जिसे बिना रॉयल्टी दिए और बिना लाइसेंस के अवैध रूप से झारखंड में भंडारण किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : टाटा स्टील ने दी स्कूल की सौगात, डीसी ने किया उदघाटन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

परिषद ने एसडीओ से अवैध कारोबार पर रोक लगाने की अपील की

वहीं, परिषद ने यह भी बताया कि हेंसड़ा, कोवाली, पोटका, कलिकापुर और बाली जुड़ी में अवैध रूप से बालू का स्टॉक किया जा रहा है, जिसे ऊंचे दामों में बिना चालान बेचा जा रहा है. इससे अबुआ आवास और पीएम आवास लाभुकों को महंगे दामों पर बालू खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. इसके साथ ही, इस अवैध कारोबार में भारी कमीशन खोरी भी की जा रही है. परिषद ने एसडीओ से टास्क फोर्स गठित कर इस धंधे पर रोक लगाने की मांग की है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर