Jamshedpur : धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए दिए निर्देश

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जैक द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संचालन के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है. इस कड़ी में, धालभूम की अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार ने साकची हाई स्कूल में मैट्रिक परीक्षा कक्षों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की व्यवस्था की. साथ ही, केंद्राधीक्षकों और परीक्षा कार्य में लगे अन्य अधिकारियों एवं शिक्षकों को पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा संचालन के निर्देश दिए.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : तुरियाबेड़ा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने झारखंड अधिविद परिषद द्वारा जारी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए परीक्षा संचालित करने की बात कही. इसके साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, हेडफोन या अन्य प्रतिबंधित उपकरण नहीं लेकर आएगा. पदाधिकारी ने केंद्रों के शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे परीक्षा कक्ष में छात्रों की अच्छे से जांच कर ही उन्हें प्रवेश दें, ताकि परीक्षा कदाचारमुक्त हो सके.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें