Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Giridih : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दुखद सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक नागराज साव (20) की मौत हो गई. नागराज साव बिरनी थाना क्षेत्र के जितकुंडी का निवासी था. यह दुर्घटना बगोदर थाना क्षेत्र के सरिया रोड अंतर्गत दोंदलो तीन माइल के पास हुई. घटना के समय नागराज की मां बगोदर में आयोजित एक सत्संग में शामिल होने के लिए आई थी. नागराज अपनी मां को लेने बाइक से बगोदर जा रहा था, तभी बाइक अनियंत्रित हो गई और रोड किनारे स्थित एक पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे ट्रामा सेंटर बगोदर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : बजट के नाम पर सिर्फ घोषणाएं करती है सरकार, पूर्ण नहीं करती – रामचंद्र सहीस

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जिप सदस्य ने परिजनों को दी सांत्वना

घटना की सूचना मिलने के बाद जिप सदस्य दुर्गेश कुमार ट्रामा सेंटर पहुंचे और उन्होंने घटना को दुखद बताते हुए परिजनों को सांत्वना दी. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, खासकर उसकी मां और दोनों भाईयों की हालत देखी गई. पुलिस ने घटना की जानकारी प्राप्त कर मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की. यह सड़क हादसा क्षेत्र में शोक की लहर छोड़ गया है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर