WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ckp Divison : SERMU की 73वीं PNM बैठक में रेलवे कर्मचारियों के हित में हुए जरुरी निर्णय

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

आज SERMU (South Eastern Railway Men’s Union) की 73वीं PNM (Permanent Negotiation Machinery) बैठक के दूसरे दिन का सफलतापूर्वक समापन हुआ। बैठक में रेलवे प्रशासन और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा हुई, जिसके बाद कई अहम फैसले लिए गए.

ये हुए मुख्य निर्णय

Gambhir Car Associate Motion Ads

रेलवे कॉलोनियों में सुरक्षा व्यवस्था में सुधार.

चक्रधरपुर मंडल की सभी रेलवे कॉलोनियों में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नई बाउंड्री, सड़क एवं स्ट्रीट लाइट लगाने पर सहमति बनी.

HRA प्रक्रिया में सुधार

कर्मचारियों के लिए HRA (House Rent Allowance) आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने हेतु नई नीति लागू की जाएगी.

यदि कर्मचारी HRA आवेदन देते हैं, तो अब एक महीने के अंदर इसका निपटारा किया जायेगा, यदि प्रशासन निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, तो कर्मचारी हेल्पडेस्क के माध्यम से ईमेल या मोबाइल द्वारा शिकायत दर्ज करा सकेंगे.

जर्ज़र आवास की पहचान एवं HRA समाधान.

जर्ज़र रेलवे क्वार्टरों को ‘न रहने लायक’ घोषित करने की प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा.

अब क्वार्टर कमेटी के चेयरमैन और सदस्य ही इसे घोषित कर सकेंगे, जिससे कर्मचारियों को समय पर HRA मिल सके.

रेलवे आवास की मरम्मत और आवंटन प्रक्रिया.

अब रेलवे आवास को मरम्मत एवं आवश्यक सुविधाओं के साथ कर्मचारियों को सौंपा जाएगा.

यदि कर्मचारी को क्वार्टर में कोई समस्या होती है, तो प्रशासन पहले सभी कमियों को दूर करेगा, फिर ही उसे सौंपेगा.

रनिंग स्टाफ से जुड़े आदेश पर पुनर्विचार

18 मार्च 2025 को जारी आदेश से लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट में असंतोष था.

यूनियन के द्वारा इस मुद्दे को आउट ऑफ़ अजेंडा में DRM के समक्ष रखा गया और उनके हस्तक्षेप के बाद इस आदेश को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है.

इस मुद्दे पर ADRM, Sr. DPO और SERMU प्रतिनिधियों की बैठक के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

रनिंग स्टाफ के लिए पीने के पानी की सुविधा.

ट्रेन संचालन के दौरान लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट को पानी की कमी न हो, इसके लिए नजदीकी रनिंग रूम से पानी की बोतल उपलब्ध कराई जाएगी.

डीजल एवं इलेक्ट्रिक विभाग की वरीयता सूची में सुधार.

डीआरएम ने इस पुराने विवाद को संज्ञान में लेते हुए इसे हल करने के लिए विशेष समिति गठित करने का आश्वासन दिया है.

S&T एवं टेलीकॉम विभाग के ड्यूटी रोस्टर पर चर्चा.

प्रशासन ने जल्द ही इस पर ठोस निर्णय लेने का वादा किया है.

TTE रेस्ट रूम का निर्माण

टाटा, चक्रधरपुर, राउरकेला एवं झारसुगुड़ा में नए TTE रेस्ट रूम बनाए जाएंगे.

मौजूदा TTE रेस्ट रूम में लगाए गए इलेक्ट्रिक उपकरण को इलेक्ट्रीक जनरल विभाग द्वारा देखरेख की जाएगी.

सुरक्षा उपकरण (सेफ्टी किट) की उपलब्धता.

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी सभी लाइन स्टाफ को सेफ्टी जूते, हैंड ग्लव्स आदि उपलब्ध कराने की मांग की गई, जिस पर सहमति बनी.

ट्रैकमैनों के 10% इंटक कोटा पर चर्चा.

प्रशासन ने आश्वासन दिया कि नई ग्रुप D भर्ती के दौरान 10% इंटेक कोटा पर कार्रवाई की जाएगी.

महिला कर्मचारियों के लिए सुविधाएं.

सभी विभागों में महिला कर्मचारियों की संख्या के अनुसार महिला रेस्ट रूम, चेंजिंग रूम एवं शौचालयों का निर्माण किया जाएगा.

रेलवे ट्रैक के किनारे कर्मचारियों के लिए पाथवे निर्माण.

रेल कर्मचारियों की सुविधा के लिए उनके कार्यस्थलों के पास नए पाथ-वे बनाए जाएंगे.

SERMU और रेलवे प्रशासन के बीच इन सकारात्मक निर्णयों से कर्मचारियों की कार्य स्थितियों में सुधार होगा और उनकी समस्याओं का समाधान तेजी से किया जाएगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर