Breaking News
Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Drinking water crisis in Khunti district : पानी-पानी को तरसते गांव, खूंटी में जलमीनार बंद, खेत की डाड़ी से बुझ रही प्यास

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

झारखंड के खूँटी जिले में गर्मी की शुरुआत से पहले ही जल संकट की आहट सुनाई देने लगी है। ग्रामीण इलाकों में पेयजल की व्यवस्था धीरे-धीरे दम तोड़ती नजर आ रही है। सरकारी योजनाओं के तहत बनाए गए जलमीनार बंद पड़े हैं और कई चापाकल भी खराब हो चुके हैं, जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।

खूँटी से सामने आई तस्वीरें सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर रही हैं। गर्मी अभी पूरी तरह शुरू भी नहीं हुई है, लेकिन कई गांवों में पानी का संकट गहराने लगा है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में पेयजल की व्यवस्था लगभग चरमरा चुकी है। सरकार की योजना के तहत गांव-गांव में जलमीनार बनाए गए थे, ताकि लोगों को घर के पास ही पीने का पानी मिल सके। लेकिन खूँटी के कई गांवों में ये जलमीनार अब बंद पड़े हैं और चापाकल भी खराब हो चुके हैं।

बाड़ी लोयोंग गांव में सबसे ज्यादा संकट

खूँटी प्रखंड के बाड़ी लोयोंग गांव में स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक बताई जा रही है। यहां करीब 70 से 80 घरों के लिए बनाया गया जलमीनार खराब पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार यह जलमीनार सिर्फ एक साल तक ही सही तरीके से चल पाया, इसके बाद गुणवत्ता की कमी के कारण बंद हो गया।

अब हालात ऐसे हैं कि गांव के लोग कुएं और खेत की डाड़ी से पानी लाकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं। बढ़ती गर्मी के साथ अब कुएं भी धीरे-धीरे सूखने लगे हैं, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

कई पंचायतों में एक जैसी स्थिति

सिर्फ बाड़ी लोयोंग ही नहीं, बल्कि खूँटी प्रखंड के लांदुप पंचायत और तिलमा पंचायत के कई गांवों में भी स्थिति लगभग यही है। कई चापाकल खराब पड़े हैं और कई जलमीनार बंद हैं।

ऐसे में गांव की महिलाएं और पुरुष सुबह से ही पानी के इंतजाम में जुट जाते हैं। एक ही डाड़ी से पूरे गांव के लोग पानी भरते हैं। कभी लंबी कतारें लगती हैं तो कभी घंटों इंतजार करना पड़ता है।

प्रशासन ने दिया भरोसा

इस पूरे मामले पर खूँटी के उप विकास आयुक्त आलोक कुमार ने कहा है कि ग्रामीणों को पेयजल की समस्या न हो, इसके लिए खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कराई जाएगी और बंद पड़े जलमीनारों को भी जल्द दुरुस्त किया जाएगा।

हालांकि सवाल यह है कि जब गर्मी अभी शुरू ही हुई है और हालात ऐसे हैं, तो मई-जून की भीषण गर्मी में गांवों में पानी की स्थिति क्या होगी। यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी, तो खूँटी के कई गांवों में जल संकट और भी गंभीर रूप ले सकता है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर