फतेह लाइव, रिपोर्टर।
सिंदरी के बिरसा समिति में रविवार, 20 सितंबर 2026 को इंकलाबी नौजवान सभा (RYA) की अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाकपा माले सिंदरी नगर सचिव राजीव मुखर्जी ने की। बैठक में संगठन के विस्तार और सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से सिंदरी नगर कमिटी के तीनों वार्डों में 500 नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके साथ ही सदस्यता अभियान पूरा करने के बाद नगर सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में तय किया गया कि निर्धारित लक्ष्य को सात दिनों के भीतर पूरा किया जाएगा। इसके बाद 27 सितंबर 2026 को सर्किट हाउस में बैठक आयोजित कर सिंदरी के विधायक एवं RYA के झारखंड राज्य प्रभारी कॉमरेड चंद्रदेव महतो की उपस्थिति में जिला स्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में RYA के राज्य कमिटी सदस्य बिमल कुमार, जीतू सिंह, प्रदीप महतो, एमडी आजाद, तनू जी, सूरज दुबे, जितेंद्र शर्मा, शुभम सिंह, मिथुन धीवर, मंगल राम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


































