WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : रामनवमी पर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी का पैदल मार्च

SHARE:

  • जमशेदपुर में विधि व्यवस्था बनाए रखने की व्यापक तैयारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर

रामनवमी के पावन अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रविवार को जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल ने मानगो क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ पैदल मार्च किया. यह मार्च मानगो, आजादनगर और उलीडीह थाना क्षेत्रों में किया गया. इस दौरान एसएसपी के साथ सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, और मानगो नगर निगम प्रभारी उप नगर आयुक्त कृष्णा कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा. मार्च के दौरान एसएसपी ने क्षेत्र में तैनात पुलिस जवानों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए.

इसे भी पढ़ें : Sindri  : सीपीएम के राष्ट्रीय अधिवेशन में एमए बेबी बने महासचिव, नेताओं ने दी बधाई

Gambhir Car Associate Motion Ads

रामनवमी के लिए जिले में 35 जोन में पुलिस तैनात

रामनवमी के मद्देनजर जमशेदपुर जिला प्रशासन ने 168 अखाड़ों के झंडा विसर्जन जुलूस के लिए पूरी तैयारी कर ली है. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जमशेदपुर को 35 जोन में बांटा गया है, जिनमें 9 सुपर जोन शामिल हैं. इन क्षेत्रों में 251 दंडाधिकारियों के साथ 1188 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए 135 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी स्थिति से समय रहते निपटा जा सके.

इसे भी पढ़ें : Potka : हरिणा मुक्तेश्वर धाम में भुइंया समाज की बैठक आयोजित

रामनवमी जुलूस के लिए 33 अतिरिक्त दंडाधिकारियों को रिजर्व में रखा गया

इसके अतिरिक्त, विसर्जन जुलूस के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा. यहां दो अधिकारियों की दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है, जबकि एक अधिकारी रिजर्व में रहेगा. 33 अतिरिक्त दंडाधिकारियों को भी रिजर्व में रखा गया है, जिनमें 21 थालभूम और 12 घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में कार्यरत रहेंगे. सोमवार को कुल 168 विसर्जन जुलूस निकलेगा, जिन्हें 7 जोन में बांटा गया है, जहां 7 जोनल मजिस्ट्रेट और 32 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे. एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त करें और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखें.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर