WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बागबेड़ा से 18 दिनों से लापता युवक की तलाश तेज करने की मांग, पंचायत प्रतिनिधियों व बस्तीवासियों ने सिटी एसपी को सौंपा ज्ञापन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के बागबेड़ा गांधीनगर निवासी 24 वर्षीय विशाल कुमार सिंह के पिछले 18 दिनों से लापता होने और मामले में पुलिस द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज पंचायत प्रतिनिधियों एवं बस्तीवासियों ने संयुक्त रूप से आरक्षी अधीक्षक कुमार शिवाशीष को ज्ञापन सौंपकर युवक की शीघ्र सकुशल बरामदगी की मांग की।

लापता युवक की मां सुकू देवी ने अपने आवेदन में बताया कि वह दाई का काम कर घर-घर जाकर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। उनका बेटा विशाल कुमार सिंह पिछले 18 दिनों से घर से लापता है। इसकी लिखित सूचना उन्होंने बागबेड़ा थाना में दी थी, लेकिन अब तक मामले में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। बेटे के अचानक गायब होने से पूरा परिवार गहरी चिंता और परेशानी में है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और बस्तीवासियों ने सुकू देवी के साथ आरक्षी अधीक्षक कुमार शिवाशीष से मुलाकात कर उन्हें पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया तथा युवक की जल्द से जल्द तलाश कर उसे सुरक्षित घर वापस लाने की मांग की।

इस संबंध में मुखिया नीनू कुदादा, मायावती टुडू तथा पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि जब किसी पूंजीपति या व्यवसायी के बेटे के लापता होने की सूचना मिलती है तो पुलिस प्रशासन तत्काल सक्रिय होकर उसे सकुशल बरामद कर लेता है। उसी प्रकार इस गरीब महिला के बेटे की भी गंभीरता से खोजबीन कर उसे सुरक्षित वापस लाया जाना चाहिए।

मामले की जानकारी मिलने पर आरक्षी अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने बागबेड़ा थाना प्रभारी और संबंधित डीएसपी से दूरभाष पर बातचीत कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिदिन की जा रही कार्रवाई से अवगत कराने का निर्देश देते हुए युवक को जल्द सकुशल बरामद करने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे, जिन्होंने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर