WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टाटा स्टील प्रोसेसिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड एम्पलाइज यूनियन की आमसभा संपन्न

SHARE:

  • संविधान संशोधन और नाम परिवर्तन पर बनी सहमति
  • राकेश्वर पांडेय ने कहा– निर्णय चाहे देर से हो, लेकिन होगा मजदूर हित में

फतेह लाइव, रिपोर्टर

टाटा स्टील प्रोसेसिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड एम्पलाइज यूनियन की आमसभा रविवार को यूनियन के रजिस्टर्ड कार्यालय, बिष्टुपुर में संपन्न हुई. सभा की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने की जबकि संचालन दिनेश कुमार ने किया. बैठक में यूनियन के नाम में बदलाव और संविधान संशोधन पर गहन चर्चा की गई. अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा कि यूनियन का निबंधन अब टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्पलाइज यूनियन के नाम से किया जाएगा, क्योंकि कंपनी का नाम परिवर्तित हो गया है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यूनियन के संविधान में जरूरी संशोधन के लिए एक उपसमिति गठित की गई है, जिसमें अमन सिंह, दिनेश कुमार, त्रिदेव सिंह, सच्चिदानंद और रमेश चौधरी शामिल हैं. सभी कर्मचारियों ने हाथ उठाकर अध्यक्ष को अधिकृत किया कि वे नाम और संविधान संशोधन के मामले में आगे कार्रवाई करें.

इसे भी पढ़ें : Giridih : मैथिली विकास मंच ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 45वां विद्यापति पर्व समारोह

Gambhir Car Associate Motion Ads

यूनियन नाम परिवर्तन और संविधान संशोधन पर बनी आम सहमति

बैठक में राकेश्वर पांडेय ने बताया कि यूनियन में नए पद सृजित किए जाएंगे ताकि कंपनी के अन्य यूनिट्स के कर्मचारियों को भी यूनियन में समायोजित किया जा सके. उन्होंने कहा कि यूनियन हमेशा मजदूर हित में निर्णय लेती है, चाहे कार्यों को पूर्ण होने में समय लगे. उन्होंने 19 महीने से लंबित ग्रेड मुद्दे पर कहा कि यूनियन और प्रबंधन के बीच दो बैठकें हो चुकी हैं और अब 21 अप्रैल के बाद वार्ताओं का सिलसिला तेज होगा. इसके अलावा उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स के स्किल टेस्ट, 84 नए स्थायी कर्मचारियों की समस्याओं पर प्रबंधन से वार्ता कर जल्द समाधान निकालने की बात कही.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : तेनुघाट में श्रद्धा और उल्लास से मना हनुमान जन्मोत्सव, मंदिरों में गूंजे जयकारे

ग्रेड, स्थायीकरण और स्किल टेस्ट के मुद्दे पर जल्द होगी निर्णायक वार्ता

महासचिव अमन सिंह ने आमसभा में प्रबंधन को सौंपे गए चार्टर ऑफ डिमांड के प्रमुख बिंदुओं को विस्तार से रखा. उन्होंने कर्मचारियों को यूनियन की ओर से की गई विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी. आमसभा में 250 से अधिक कर्मचारी उपस्थित रहे. इस अवसर पर संजीव कुमार सिंह, त्रिदेव सिंह, एस बी राणा, अनीश झा, आर. रवि, बी डी सिंह, मनोज कुमार सिंह, प्रमोद उपाध्याय, रंजन मिश्रा, राकेश कुमार, हरिशंकर प्रसाद समेत कई प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे. बैठक में मजदूर एकता और संगठन की मजबूती के प्रति सभी ने संकल्प लिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर