Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Giridih : फारवर्ड ब्लाक ने पहलगांव के मृतकों को श्रद्धांजलि देकर केंद्र से की आतंकियों पर कठोरतम कार्रवाई की मांग

SHARE:

  • फारवर्ड ब्लाक ने संगठन विस्तार और आतंकवाद पर कठोर कदम की जरूरत जताई

फतेह लाइव, रिपोर्टर

आज गिरिडीह झंडा मैदान में फारवर्ड ब्लाक समर्थकों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें पहलगांव में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर केंद्र सरकार से मांग की गई कि सभी दोषियों के खिलाफ शीघ्र कठोरतम कार्रवाई की जाए और इस घटना के लिए हुई चूक का पर्दाफाश किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. बैठक की अगुवाई करते हुए पूर्व जिप सदस्य और फारवर्ड ब्लाक नेता राजेश यादव ने इस हमले को एक बड़ी साजिश का हिस्सा बताया, जिसका उद्देश्य देश में एकता की सदियों पुरानी परंपरा को कमजोर करना था. उन्होंने कहा कि देशवासी आतंकियों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और सरकार को इस पर जल्द कदम उठाना चाहिए.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : घाघीडीह सेंट्रल जेल के सामने फायरिंग करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

संगठन विस्तार और जन समस्याओं पर हुई चर्चा

बैठक में फारवर्ड ब्लाक संगठन के गिरिडीह शहरी और आसपास के क्षेत्रों में विस्तार पर भी विचार किया गया. यह निर्णय लिया गया कि नगर निगम, प्रखंड, अंचल, अस्पताल और शिक्षा विभाग सहित अन्य जन सरोकारों से जुड़े विभागों में जनता की समस्याओं पर ध्यान दिया जाएगा. राजेश यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से खासकर मेहनतकश तबका बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, और केंद्र की श्रम विरोधी नीतियों से मेहनतकशों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि ग्राम/मोहल्लों और वार्डों में मीटिंग करके जनसंघर्ष को आगे बढ़ाया जाएगा और लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा. बैठक में मनोज यादव, मथान मरांडी, बाबूलाल हांसदा, राजू रजक, अन्ना मुर्मू, मेको हांसदा, रेशमा देवी, पंचमुखी देवी, ज्योति किरण हेंब्रम, डेलिया देवी, और विकास कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर