Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur : सिंह ब्रदर्स का अमृतसर में सम्मान, सीजीपीसी ने किया अभिनंदन

SHARE:

  • लौहनगरी जमशेदपुर के सिंह ब्रदर्स ने रचा नया कीर्तिमान

फतेह लाइव, रिपोर्टर

लौहनगरी जमशेदपुर के प्रसिद्ध सिंह ब्रदर्स, मंदीप सिंह और डॉ. बलदीप सिंह ने एक बार फिर सिख समाज और शहर का नाम रोशन किया है. 20 अप्रैल को अमृतसर के दशमेश ऑडिटोरियम में हुए एक भव्य समारोह में सिंह ब्रदर्स को सम्मानित किया गया, जहां उन्होंने सबसे अधिक टैन्डम पुश-अप्स करने का रिकॉर्ड स्थापित किया था. इस सम्मान समारोह में बॉलीवुड अदाकारा अनीता राज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और सिंह ब्रदर्स को पुरस्कार प्रदान किया. समारोह में 12 देशों के प्रतिभागी शामिल हुए थे.

इसे भी पढ़ें Giridih : फारवर्ड ब्लाक ने पहलगांव के मृतकों को श्रद्धांजलि देकर केंद्र से की आतंकियों पर कठोरतम कार्रवाई की मांग

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सीजीपीसी द्वारा सिंह ब्रदर्स को शॉल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित

सिंह ब्रदर्स के सम्मान की इस कड़ी को 27 अप्रैल को सीजीपीसी ने भी सराहा और उन्हें शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया. इस अवसर पर सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन शैलेंद्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, सलाहकार सुखविंदर सिंह राजू और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. इस दौरान, सीजीपीसी के अधिकारियों ने सिंह ब्रदर्स की ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता युवा पीढ़ी और सिख समाज के बच्चों के लिए एक प्रेरणा बनेगी.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप चुनाव : चुनाव कल, सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक डाले जाएंगे वोट

इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के सीईओ ने सिंह ब्रदर्स को दी शुभकामनाएं

सिंह ब्रदर्स ने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एलीट बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी अपने नाम दर्ज कराए हैं, जिनकी उपलब्धि जमशेदपुर और झारखंड के लिए गर्व का क्षण है. इस अवसर पर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के सीईओ पंकज विग ने भी मंदीप सिंह को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनकी आने वाली कोशिशों के लिए बधाई दी. सिंह ब्रदर्स की मेहनत और समर्पण से यह साबित हुआ कि सही दिशा में प्रयास से हर सपना साकार हो सकता है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर