WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : उपायुक्त की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी की समीक्षा बैठक आयोजित

SHARE:

  • सभी इंडिकेटर में गुणात्मक सुधार के दिए गए निर्देश
  • समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि एवं आधारभूत संरचना के 39 इंडिकेटर्स की गहन समीक्षा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी की संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण और बुनियादी संरचना जैसे प्रमुख क्षेत्रों के 39 संकेतकों (इंडिकेटर्स) की गहन समीक्षा की गई. बैठक में विशेष रूप से कम प्रदर्शन वाले संकेतकों पर चर्चा की गई और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए आगामी कार्य योजना बनाई गई. नीति आयोग के मापदंडों के अनुसार प्रखंड के समग्र विकास के लिए विभागों को मार्गदर्शन दिया गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आजसू पार्टी ने यातायात पुलिस के खिलाफ शुरू किया आंदोलन, 6 जगहों पर चेकिंग पर उठाए सवाल

Gambhir Car Associate Motion Ads

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, स्थानीय समुदाय की भागीदारी अहम

उपायुक्त ने बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नियमित डेटा अद्यतन और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों को एक मॉडल प्रोजेक्ट का चयन कर उसे प्रभावी रूप से लागू करना होगा. सीएसआर के तहत किए जाने वाले कार्यों में आपसी समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया गया, ताकि कार्यक्रमों में दोहराव से बचा जा सके. उन्होंने विभागों को विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, विद्यालयों में नामांकन और उपस्थिति दर, पोषण स्तर में सुधार, किसानों तक योजनाओं की पहुंच तथा आधारभूत संरचना परियोजनाओं की प्रगति पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : चुनाव संयोजक और सह संयोजक का सहयोग करेंगे सीजीपीसी के मनोनीत प्रतिनिधि: निशान सिंह

हाशिए पर रहे वर्गों की सक्रिय भागीदारी के बिना सतत विकास संभव नहीं

उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जनभागीदारी को बढ़ावा देने के साथ-साथ हाशिए पर रह गए वर्गों की सक्रिय भागीदारी पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि इन वर्गों के बिना सतत विकास संभव नहीं है और जमीनी स्तर पर काम की निगरानी करना बेहद जरूरी है. बैठक में सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, एसीएमओ डॉ. जोगेश्वर प्रसाद, जिला योजना पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी, एलडीएम, डीईओ, बीडीओ और सीओ मुसाबनी, एमओआईसी, टाटा स्टील फाउंडेशन एवं मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर