Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Giridih : श्याम सेवा समिति ट्रस्ट परिवार ने एकादशी पर महायज्ञ व भंडारे का आयोजन किया

SHARE:

  • कृष्णा बगेड़िया परिवार ने 12 घंटे महामंत्र जाप, भजन-कीर्तन व हवन कर मनुष्य कल्याण की कामना की

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह के स्थानीय श्याम मंदिर परिसर में श्याम सेवा समिति ट्रस्ट परिवार द्वारा एकादशी और गंगा दशहरा के पावन अवसर पर भव्य पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन, हवन और भंडारे का आयोजन किया गया. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मनुष्य के उज्जवल भविष्य और राष्ट्र की प्रगति के लिए प्रार्थना करना था. कृष्णा बगेड़िया सपरिवार ने 12 घंटे तक महामंत्र का सामूहिक जाप किया. महायज्ञ के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अपने हाथों से यज्ञ में आहुतियां डालकर स्वस्थ जीवन, कल्याण और समाज के उन्नयन हेतु प्रार्थना की. संध्या समय दीप महायज्ञ का भी आयोजन किया गया, जिसमें लगभग डेढ़ सौ लोगों ने उपासना करते हुए मानव सेवा का संकल्प लिया. इस अवसर पर सभी ने अपने जीवन से बुराइयों का त्याग कर अच्छाइयों का मार्ग अपनाने का संकल्प भी लिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बड़ामपुर गांव में जल मीनार खराब, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

समाजसेवी कृष्णा बगेड़िया ने कहा कि एकादशी के साथ-साथ इस दिन पवित्र मां गंगा का अवतरण हुआ था, जो पृथ्वी के लिए पावन क्षण है. इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण हेतु कई स्थानों पर पौधारोपण भी किया गया. उन्होंने बताया कि पूजा-पाठ से प्राणों की सुरक्षा होती है और इससे समाज का कल्याण होता है. इसलिए नियमित रूप से पूजा, भजन-कीर्तन, हवन व भंडारे का आयोजन करना चाहिए ताकि प्राणबल एवं आत्मबल मजबूत हो. इस शुभ आयोजन में श्याम सेवा समिति ट्रस्ट अध्यक्ष शिव प्रकाश बगेड़िया, सचिव पवन चूड़ीवाला, दिलीप बगेड़िया, रमेश बुधौलिया, दीपक शर्मा, कृष्णा बगेड़िया, मृत्युंजय मिश्रा, मनोज और श्याम सेवा मंदिर कमिटी के सैकड़ों भक्तों ने सहयोग किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर