Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur : बड़ामपुर गांव में जल मीनार खराब, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

SHARE:

  • एक साल से खराब जल मीनार के कारण ग्रामीणों को हो रही पानी की किल्लत, शिक्षा प्रभावित
  • जल आपूर्ति में सुधार के लिए प्रशासन से उम्मीदें

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के पोटका प्रखंड अंतर्गत जानमडीह पंचायत के बड़ामपुर गांव में तीन जल मीनार खराब पड़े हैं, जिनमें से एक 2000 लीटर क्षमता वाला जल मीनार लगभग एक साल से खराब पड़ा है. यह जल मीनार पूर्व वार्ड मेंबर गृहस्थन मुर्मू के घर के सामने स्थित है. इसके पास स्थित चांपानल से पूरे गांव के लोग सुबह चार बजे से शाम तक पानी भरने के लिए लाइन में लगते हैं. ग्रामीण महिला सुमित्रा मुर्मू, सावित्री मुर्मू, गृहस्थन मुर्मू सहित कई अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जल मीनार लंबे समय से खराब है लेकिन मरम्मत के लिए अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया. गांव की लगभग 700 की आबादी और 150 आदिवासी परिवार इस समस्या से जूझ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो में बिना बैटरी के लगी सोलर लाइट, भाजपा नेता ने घोटाले का आरोप लगाया

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जल संकट से ग्रामीणों की जीवनशैली प्रभावित

ग्रामीणों का कहना है कि जल मीनार की मरम्मत जल्द से जल्द होनी चाहिए ताकि पूरे गांव को शुद्ध और मीठा पानी मिल सके. कई बार लिखित आवेदन देने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है. जल मीनार खराब होने के कारण लोग सुबह-शाम पानी लेने के लिए लंबी कतारों में लगते हैं, जिससे बच्चों को सही समय पर स्कूल भी नहीं भेजा जा पाता. पूर्व वार्ड मेंबर के घर के सामने बने जल मीनार की मरम्मत से पूरी पंचायत के लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है. ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सुधार की मांग की है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर