Seraikela : खरसावां में भाजपाइयों ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

SHARE:

  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा को याद कर उनकी जयंती धूमधाम से मनाई

फतेह लाइव, रिपोर्टर

खरसावां के भाजपा पार्टी कार्यालय में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनाई. एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष लाल सिंह सोय ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए. अन्य कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि दी और “बिरसा मुंडा अमर रहे”, “भारत माता की जय” जैसे नारे लगाए. वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के सच्चे हितैषी थे, जिन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आदिवासियों को एकजुट किया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो में बिना बैटरी के लगी सोलर लाइट, भाजपा नेता ने घोटाले का आरोप लगाया

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बिरसा मुंडा के साहस और नेतृत्व को किया गया याद

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जयचंद महतो ने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन साहस, संघर्ष और सामाजिक न्याय की मिसाल है. उन्होंने आदिवासी समाज को अपनी संस्कृति, धर्म और पहचान को संरक्षित करने के लिए प्रेरित किया. भाजपा जिला मंत्री विश्वजीत प्रधान, जिला कार्यसमिति सदस्य दुर्योधन प्रमाणिक, लादूराम हेंब्रम, कांडे समरोई, विषकंठ प्रधान, बना बिहारी राय और जुझार मांझी सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें