Breaking News
Major achievement for Jharkhand Police : मंगलवार को पुलिस के सामने सरेंडर करेंगे माओवादी, चाईबासा में होगा संयुक्त आत्मसमर्पण कार्यक्रम Saraikela Police Big Succes : माओवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन – जंगल से 5 राइफल, पिस्टल, 309 गोलियां और आईईडी बरामद Jamshedpur Murder Case Update : अफताब आलम हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग हिरासत में; निशानदेही पर देशी पिस्टल बरामद Jamshedpur Police keeping a close watch : दाल के डिब्बे में छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया, जुगसलाई में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप Jamshedpur : छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कुलवंत सिंह बंटी ने सरकार को घेरा, पूछा- लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? Jamshedpur residents sway to the music at the Bhajan Sandhya : ‘जूनियर लक्खा’ की आवाज स्नेहा सिंह के भजनों से शिवमय हुआ जमशेदपुर का ट्रांसपोर्ट मैदान

Jamshedpur : परसुडीह में दो घंटे में लूटपाट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

  • पुलिस की तत्परता से घटना का तेजी से किया गया समाधान

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुई लूटपाट की घटना का पुलिस ने महज दो घंटों के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित अनुप कुमार मंडल ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि बदमाशों ने उसे मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए उसका पर्स, मोबाइल, नकद राशि और बाइक की चाबी छीन ली. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बागबेड़ा नया बस्ती निवासी भरत सिंह और रोहित मछुआ उर्फ रोहित नायक को गिरफ्तार किया, जिन्होंने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी, मोबाइल फोन, पर्स के दस्तावेज, 1200 रुपये नकद और बाइक की चाबी बरामद कर ली.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : तेनुघाट में ट्रैफिक पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, 56 हजार रुपए का जुर्माना वसूला

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

घटनाक्रम का खुलासा करते हुए डीएसपी (विधि-व्यवस्था) तौकीर आलम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है. रोहित मछुआ पर बागबेड़ा व सीतारामडेरा थाने में मारपीट, अवैध कब्जा व पब्लिक प्रॉपर्टी डैमेज जैसे मामले दर्ज हैं, जबकि भरत सिंह पर चोरी का मामला दर्ज है. इस कार्रवाई में परसुडीह थाना प्रभारी मोहम्मद फैज अहमद के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अरुण कुमार, बिरेन्द्र कुमार सिंह, रितेश कुमार, हिरालाल तुबौद, संदीप कुमार सिंह, जवान संतोष कुमार विश्वकर्मा व मुरलीधर महतो शामिल थे. उनकी समन्वित और तत्पर कार्रवाई से घटना का खुलासा केवल कुछ घंटों में संभव हो पाया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर