Jamshedpur : भाजपा जमशेदपुर महानगर ने श्रद्धाभाव से मनाई धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि

SHARE:

  • कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, धरती आबा के त्याग और संघर्ष को याद किया
  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा के आदर्शों को याद किया

फतेह लाइव, रिपोर्टर

आजादी के महान नायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने श्रद्धाभाव के साथ समारोह आयोजित किया. भाजपा महानगर उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साकची गोलचक्कर स्थित बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. इस अवसर पर झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी मुख्य रूप से उपस्थित थे. भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारे लगाए और बिरसा मुंडा के अदम्य त्याग, संघर्ष तथा बलिदान को याद किया. डॉ. गोस्वामी ने कहा कि धरती आबा युवाओं के लिए आदर्श हैं जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ सशस्त्र संग्राम किया. उनकी वीरता की कहानियां आज भी झारखंड के गांवों में श्रद्धा के साथ सुनाई जाती हैं.

इसे भी पढ़ें : Seraikela : दलभंगा में वकास्त मुंडारी खुंटकट्टी समिति ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि मनाई

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

भाजपा जमशेदपुर महानगर ने बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी

भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में भी भगवान बिरसा मुंडा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. सांसद महतो ने कहा कि बिरसा मुंडा का बलिदान पूरे देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. मात्र 25 वर्ष की अल्पायु में आदिवासी अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए उनकी लड़ाई अद्भुत है. उनका जीवन संघर्ष, आत्मबल और नेतृत्व का प्रतीक है, जो हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा है.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : तेनुघाट में ट्रैफिक पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, 56 हजार रुपए का जुर्माना वसूला

बिरसा मुंडा का बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, कुलवंत सिंह बंटी, रमेश हांसदा, संजीव सिन्हा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष रमेश बास्के समेत अनेक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा की शहादत हमें हमारे अधिकारों के प्रति सजग और संगठित रहने की सीख देती है. स्थानीय नेतृत्व और कार्यकर्ता निरंतर उनकी याद में जुटे हैं, ताकि उनकी विरासत को आगे बढ़ाया जा सके. इस पुण्यतिथि ने सभी को उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें