Breaking News
Jamshedpur Big News : कीताडीह का युवक डेढ़ किलो अफीम के साथ लुधियाना में धराया, 14 दिन की रिमांड पर Chaibasa Road Accident Case : मां और दो बेटियों की चिताएं जलीं, टीएमएच में जिंदगी की जंग लड़ रहा पिता Jamshedpur : विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में रिमोट सेंसिंग पर विशेष सत्र, वैज्ञानिक डॉ. जेगनाथन चोकलिंगम ने विद्यार्थियों को दिखाईं नई संभावनाएं Jamshedpur : टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने चॉइस के नए कार्यालय का किया उद्घाटन Jamshedpur : DBMS कॉलेज में ‘कात्यायनी’ दुर्गोत्सव, मां दुर्गा के विभिन्न रूपों का मंचन Ckp Divison : आधी रात बजे 5 हुटर, रेल हादसे की खबर से मचा हड़कंप! बंडामुंडा यार्ड में 3 की मौत, 19 घायल होने का मॉक ड्रिल
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सीतारामडेरा में पत्नी को भगाने का आरोप लगाते हुए पति ने मां बेटी पर बस्ती वासियों के साथ किया हमला, पुलिस ने कराया मुक्त 

SHARE:

मां की गर्दन में सटाया उस्तरा, बचाने में बेटी के दोनों हाथ हुए जख्मी

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छाया नगर डब्बा लाइन में शुक्रवार की सुबह लगभग 11:30 बजे पत्नी और बेटे को भगाने का आरोप लगाते हुए आरोपी पति बिल्लू राय ने बस्ती के महिला और पुरुष के साथ मिलकर मां बेटी के ऊपर हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान बेटी तो किसी तरह बचकर निकल गई। मगर मां को बस्ती वासियों ने बंधक बना लिया। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मां को बस्ती वासियों के चंगुल से आजाद कराकर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

घटना में बिरसा नगर निवासी बेटी रूबी कौर और साकची गुरुद्वारा बस्ती निवासी मां रीता कौर घायल हो गए हैं। जहां घटना में रूबी कौर के दोनों हाथ में गहरे जख्म हुए हैं। वहीं मां रीता कौर को सर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोटें भी आई है। मामले में बेटी रूबी कौर ने बताया कि उनका सीतारामडेरा डब्बा लाइन में एक घर है और जो काफी दिनों से बंद पड़ा है। उसी के साथ सफाई के लिए मां बेटी वहां गए थे। साथ में उनके पति सतनाम सिंह भी थे। अभी वे सभी घर के पास पहुंचे ही थे कि बस्ती का रहने वाला बिल्लू राय आकाश, बादल, सुनीता समेत अन्य महिला और पुरुषों को साथ लेकर उन्हें घेर लिया और मारपीट करने लगे। इसी बीच बिल्लू राय ने मां रीता कौर के गर्दन में उस्तरा सटा दिया। इस दौरान बीच बचाव करने पर मेरे दोनों हाथ जख्मी हो गए और मैं किसी तरह वहां से बचकर इलाज के लिए पति के साथ एमजीएम अस्पताल पहुंची। जबकि बस्ती वासियों ने मेरी मां को बंधक बनाकर मारपीट शुरू कर दी।

साथ ही उनका मोबाइल भी छीन लिया। जिसके बाद मैंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मामले के कारणों के बारे में बेटी ने बताया कि बिल्लू राय की पत्नी बीते एक साल से अपने 12 वर्षीय बेटे को लेकर घर से फरार है। जिसका आरोप हैदराबाद में वेटर का काम करने वाले मेरे भाई 20 वर्षीय रणवीर सिंह पर लगाते हुए उसने हमारे साथ मारपीट की है। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी को मेरा भाई भगा कर ले गया है। मगर यह पूरी तरह झूठ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करें। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक मां बेटी ने मामले की शिकायत थाने में की है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर