Breaking News
Jamshedpur : बिष्टुपुर-आदित्यपुर पुल गोलचक्कर के पास CNG ऑटो में लगी आग, बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे Saraikela : झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह की मां अमृत कौर की अंतिम अरदास में श्रद्धांजलि देने उमड़े खास और आम, सिख समाज की गणमान्य हस्तियों ने भी अरदास में की शिरकत Guru Nanak Jayanti 2026 : सिंदरी में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर पहली प्रभात फेरी निकली JDU Jharkhand : जदयू के राष्ट्रीय संगठन में धर्मेंद्र तिवारी की एंट्री, पश्चिम बंगाल की कमान भी सौंपी Press Club Off Jamshedpur : 21 नवंबर को जुटेंगे कोल्हान के पत्रकार, माइकल जॉन ऑडिटोरियम में सजेगा सम्मान समारोह Jamshedpur : लाला लाजपत राय और शहीद करतार सिंह सराभा को नमन परिवार ने दी श्रद्धांजलि
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : स्मार्ट ड्रीम अकादमी ने भरतनाट्यम मेकअप प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया

SHARE:

  • मां-बेटी के भावपूर्ण रिश्ते ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

रविवार को स्मार्ट ड्रीम अकादमी द्वारा भरतनाट्यम के मेकअप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का सफल संचालन संस्थान की संचालक प्रतिभास्कर ने बेहद सुंदर तरीके से किया. गिरिडीह शहर के कई बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया, जिससे शहर के बच्चों का नया रंग देखने को मिला. खास बात रही कि कई मांओं ने अपनी बेटियों को खुद ही मेकअप कर तैयार किया, जिससे कार्यक्रम का माहौल अत्यंत मार्मिक हो गया और मां-बेटी के बीच के स्नेहिल रिश्ते ने सबके दिलों को छू लिया. अनुज्ञा, आध्या, मधु, श्रीनिका सहित कई बच्चों ने प्रतियोगिता में भागीदारी की. 45 मिनट के अंदर मांओं को अपनी बेटियों को भरतनाट्यम के स्टेज परफॉर्मेंस के अनुरूप तैयार करना था, जिसमें शिवपुरी कॉलोनी की श्रीनिका चौधरी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया.

इसे भी पढ़ें : Bokaro Police : एसपी कार्यालय में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में नशा मुक्ति को लेकर निर्देश

Gambhir Car Associate Motion Ads

बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का महत्व

प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को सम्मानित करते हुए सर्टिफिकेट भी वितरित किए गए. आयोजनकर्ता प्रीति भास्कर ने कहा कि स्मार्ट ड्रीम अकादमी ऐसे आयोजन बच्चों के हुनर को निखारने और प्रोत्साहित करने के लिए नियमित रूप से करती रहेगी. उन्होंने गिरिडीह की जनता से अपील की कि वे अपने बच्चों की प्रतिभा को उजागर करने में सहयोग दें ताकि वे अपने हुनर से समाज में बेहतर पहचान बना सकें. यह कार्यक्रम बच्चों में सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ मातृत्व के भावों को भी मजबूत करता है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर