BJP leader assaulted in Jamshedpur : घाघीडीह मंडल अध्यक्ष से मारपीट प्रकरण में नया मोड़, अमित कुमार ने लगाए गंभीर आरोप

SHARE:

मंडल अध्यक्ष पर घर कब्ज़ाने, जमीन विवाद का पूर्व से चल रहा है विवाद, दूसरे पक्ष से पत्नी ने थाना में लिखित शिकायत की

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के परसुडीह थाना इलाके के साईं कॉम्प्लेक्स के पास बुधवार को घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार शर्मा के साथ हुई मारपीट मामले में नया मोड़ सामने आया है. जानकारी के अनुसार भाजपा नेता का अमित कुमार के साथ पुराना विवाद है. बुधवार की घटना के बाद अमित कुमार से हुई मारपीट की घटना को लेकर उनकी पत्नी ने परसुडीह थाना में लिखित आवेदन दिया है, जिससे सनसनी फैल गई है. पत्नी ने आनंद कुमार द्वारा मानसिक प्रताड़ना, झूठी अफवाह फैलाने, छेड़छाड़, गुंडों के साथ घेरने का प्रयास एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है.

राखी कुमारी के मुताबिक वह गंगोत्री कॉलोनी, घाघीडीह, थाना बागबेड़ा की रहने वाली है. आनंद कुमार, पिता – स्वर्गीय निरंजन शर्मा, निवासी – दादी बागान, शिव मंदिर के पास, थाना बागबेड़ा द्वारा मेरे और मेरे परिवार को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है. वह मेरे परिवार के बारे में गलत-गलत अफवाह फैलाकर हमें समाज में बदनाम करने का प्रयास कर रहा है मेरे पति और मेरे बेटे के बारे में भी झूठी बातें फैलाकर हमें मानसिक रूप से परेशान करता है, जिससे हमारा जीवन अत्यंत कष्टदायक हो गया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसके अतिरिक्त आनंद कुमार ने पहले भी हमारे घर पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था, जिसके संबंध में मेरे पति द्वारा उन्हें नोटिस देकर घर खाली करने के लिए कहा गया है साथ ही उन्होंने धोखे से बिजली विभाग से गलत एवं अवैध बिजली कनेक्शन भी ले लिया है. जब हम लोगों ने इसका विरोध किया, तो उन्होंने हमें जान से मारने की धमकी भी दी. साथ ही जब भी आनंद कुमार मुझे रास्ते में अकेले पाते हैं, तो मेरे साथ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करते हैं, जिससे मैं अत्यंत भयभीत और मानसिक रूप से परेशान रहती हूँ यह कृत्य अत्यंत आपत्तिजनक और कानूनन अपराध है.

आज बुधवार को भी आनंद कुमार ने कुछ अज्ञात गुंडों के साथ मिलकर मेरे पति अमित कुमार और मेरे बेटे को घेरने का प्रयास किया. किसी तरह वे लोग वहां से निकल पाए और अपनी सुरक्षा के लिए उन्हें अपना बचाव करना पड़ा. इस घटना से हम सभी अत्यंत भयभीत और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.
इस प्रकार झूठे आरोप, अफवाह फैलाने, धमकी देने तथा मेरे साथ अभद्र व्यवहार और मेरे परिवार को गुंडों के माध्यम से डराने-धमकाने के कारण मैं और मेरा परिवार लगातार मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं

उन्होंने आनंद कुमार के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा उन्हें इस प्रकार की झूठी अफवाह फैलाने, धमकी देने, मेरे साथ छेड़छाड़ करने और मेरे परिवार को डराने-धमकाने से रोकने की गुहार लगाई है.साथ ही कहा कि भविष्य में मेरे या मेरे परिवार के साथ कोई भी अनहोनी घटना होती है, तो उसके लिए आनंद कुमार पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे. इस मामले को लेकर परसुडीह पुलिस जांच में जुट गई है.

अमित कुमार ने बताया कि आनंद कुमार उनके पास काम करता था. इसी बीच घर कब्जा कर लिया. एक जमीन की रजिस्ट्री भी वह नहीं कर रहा है. ये सब मामले कोर्ट में लंबित है. आनंद कुमार अपने मंडल अध्यक्ष के पद का गलत इस्तेमाल कर रहा है. इस बाबत बीजेपी मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार से पक्ष लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो सकी.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें