Breaking News
Jamshedpur Big News : कीताडीह का युवक डेढ़ किलो अफीम के साथ लुधियाना में धराया, 14 दिन की रिमांड पर Chaibasa Road Accident Case : मां और दो बेटियों की चिताएं जलीं, टीएमएच में जिंदगी की जंग लड़ रहा पिता Jamshedpur : विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में रिमोट सेंसिंग पर विशेष सत्र, वैज्ञानिक डॉ. जेगनाथन चोकलिंगम ने विद्यार्थियों को दिखाईं नई संभावनाएं Jamshedpur : टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने चॉइस के नए कार्यालय का किया उद्घाटन Jamshedpur : DBMS कॉलेज में ‘कात्यायनी’ दुर्गोत्सव, मां दुर्गा के विभिन्न रूपों का मंचन Ckp Divison : आधी रात बजे 5 हुटर, रेल हादसे की खबर से मचा हड़कंप! बंडामुंडा यार्ड में 3 की मौत, 19 घायल होने का मॉक ड्रिल
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : योग को जीवनशैली में शामिल कर पाएं तनावमुक्त जीवन – प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय

SHARE:

  • विश्व योग दिवस पर व्यवहार न्यायालय में योग कार्यक्रम आयोजित, न्यायिक पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास

फतेह लाइव, रिपोर्टर

विश्व योग दिवस के अवसर पर जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के लोक अदालत हॉल में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय ने की. उन्होंने योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की आत्मा है. यह न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन और आत्मा को भी संतुलन प्रदान करता है. श्री पांडेय ने जोर देकर कहा कि निरोग और तनावमुक्त जीवन जीने के लिए योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करना अनिवार्य है. उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे योग को अपनाकर एक अनुशासित एवं संतुलित जीवन शैली को अपनाएं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 100 करोड़ GST घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर समेत झारखंड-बिहार के 7 ठिकानों पर छापेमारी

Gambhir Car Associate Motion Ads

योग से पाएं मानसिक और शारीरिक संतुलन, जानिए प्रधान जिला जज ने क्या कहा

इस अवसर पर ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया. योग सत्र के दौरान योग से संबंधित वैज्ञानिक व स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई. कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में किया गया. कार्यक्रम में प्रधान जिला जज के साथ व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी, डालसा स्टाफ, पीएलवी और अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए. इस वर्ष योग दिवस की थीम “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” रही, जो पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के आपसी संबंध को उजागर करती है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जल जमाव की समस्या पर सरयू राय की समीक्षा बैठक 24 जून को, बैठक से पूर्व करेंगे प्रभावित इलाकों का दौरा

“एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” थीम के साथ जुड़ा योग, जानें वैज्ञानिक दृष्टिकोण

डालसा सचिव धर्मेन्द्र कुमार ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पोटका में बच्चियों के साथ योग दिवस मनाया. उन्होंने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जिले में सभी लीगल एड क्लीनिक के पीएलवी ने अपने-अपने क्षेत्रों में योग दिवस मनाया. यह कार्यक्रम लोगों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसे जीवन का हिस्सा बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर