Breaking News
Amritsar : ਗੁਰਸਿੱਖੀ ਜੀਵਨ ਤੋਂ ਵਿਛੁੜਦੀ ਨੌਜਵਾਨੀ, ਪੰਥ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ : ਭਾਈ ਗੁਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ Jamshedpur : तारापुर में कांवड़ियों की सेवा में जुटे विधायक सरयू राय, बोल बम सेवा ट्रस्ट के शिविर में परोसा भोजन Potka : सावन की सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं और कांवरियों की भारी भीड़, विधायक संजीव सरदार ने सपरिवार की पूजा-अर्चना Jamshedpur Police : अब हर गली-मोहल्ले पर रहेगी पुलिस की डिजिटल नजर, जमशेदपुर में QR कोड आधारित बीट पुलिसिंग की शुरुआत Jamshedpur : सिर्फ बैंड नहीं, फ्रेंडशिप डे पर आग़ाज़ के परमिंदर सिंह गोल्डी ने प्लेटलेट्स दान कर जोड़ी ज़िंदगी की डोर Jamshedpur : श्रावण के प्रथम सोमवार पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व कलश यात्रा

Giridih : बीएनएस डीएवी में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने चित्रों के माध्यम से दिए संदेश

SHARE:

  • सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर चित्र प्रतियोगिता, ट्रैफिक डीएसपी ने बच्चों को दिए नियम पालन के टिप्स

फतेह लाइव, रिपोर्टर

सिरसिया स्थित बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल, गिरिडीह में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ट्रैफिक डीएसपी कौशर अली एवं यातायात निरीक्षक दोगुन तोपोन उपस्थित रहे, जिनका स्वागत विद्यालय प्राचार्य सचिन गर्ग ने पौधा भेंट कर किया. कार्यक्रम की मुख्य थीम सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” रही, जिसपर आधारित चित्रांकन प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. बच्चों ने अपने चित्रों में हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, मोबाइल का प्रयोग न करने जैसे संदेशों को रचनात्मकता से प्रस्तुत किया.

इसे भी पढ़ें : Giridih : हूल दिवस पर हुई घटना को लेकर JMM आक्रोशित, टावर चौक पर फूंका भाजपा का पुतला

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

छात्रों ने चित्रों के माध्यम से बताए ट्रैफिक नियमों के पालन के फायदे

कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक डीएसपी कौशर अली ने न सिर्फ बच्चों के बीच चित्र बनाकर प्रेरित किया, बल्कि उन्हें सड़क पर चलने के सही तरीके भी बताए. उन्होंने कहा, “हमें सड़क पार करते समय दोनों ओर देखना चाहिए, जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करना चाहिए और दोपहिया वाहन पर हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए.” उन्होंने सभी को ट्रैफिक नियमों के पालन और दूसरों को जागरूक करने की जिम्मेदारी भी सौंपी.

इसे भी पढ़ें : Giridih : मुहर्रम को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश

डीएसपी कौशर अली ने बच्चों के बीच खुद बनाया चित्र, बताया यातायात का महत्व

विद्यालय के प्राचार्य सचिन गर्ग ने कहा कि संस्थान छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयासरत है. उन्होंने यह भी बताया कि स्कूल बसों में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन किया जाता है और उनकी समय-समय पर जांच की जाती है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के शिक्षकों की भूमिका सराहनीय रही.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर