WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : मुहर्रम को लेकर समाहरणालय में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

SHARE:

  • डीसी व एसपी ने संवेदनशील इलाकों में अलर्ट मोड पर रहने का दिया निर्देश
  • शराब दुकानों को बंद रखने के निर्देश, सोशल मीडिया पर विशेष नजर

फतेह लाइव, रिपोर्टर

आगामी 6 जुलाई को मनाए जाने वाले मुहर्रम पर्व को लेकर बोकारो जिला समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 3 जुलाई को आयोजित की गई. इस बैठक की संयुक्त अध्यक्षता बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने की. बैठक में जिले के सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारी, थाना प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में मुहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने पौधरोपण से की सत्र 2025–26 की शुरुआत

Gambhir Car Associate Motion Ads

जिले भर में अधिकारियों को सुरक्षा के व्यापक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश

बैठक में उपायुक्त अजय नाथ झा ने सभी बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जिले में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल उपलब्ध है, जिनकी प्रतिनियुक्ति कर दी जाएगी. डीसी व एसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित एसओपी का पूरी तरह पालन करते हुए अलर्ट मोड में कार्य करें. साथ ही, यह सुनिश्चित किया जाए कि जुलूस केवल पूर्व निर्धारित रूट और समय पर ही निकले. उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी ताजिया की ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal : 4 जुलाई 2025 राशिफल – जानिए किसका दिन बनेगा खास, क्या कहती हैं आपकी राशि?

फ्लैग मार्च और ताजिया की ऊंचाई पर विशेष निगरानी रखने का आदेश

डीसी और एसपी ने कहा कि सभी अनुमंडल पदाधिकारी समितियों को लाइसेंस जारी करते समय नियमों का कड़ाई से पालन कराएं. जुलूस की वीडियोग्राफी सुनिश्चित की जाए और जहां आवश्यक हो वहां ड्रोन कैमरों व सीसीटीवी की मदद से निगरानी की जाए. उपद्रवियों की पहचान कर बीएनएस की धारा 126 के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने को भी कहा गया. पर्व को लेकर जिला कंट्रोल रूम, अनुमंडल कंट्रोल रूम और अस्थायी मिनी कंट्रोल रूम सक्रिय रहेंगे, जिससे किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बर्मामाइंस में सिलेंडर फटने से मजदूर झुलसा, धमाके की चपेट में आया ट्रक

वीडियोग्राफी, सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी के निर्देश; कंट्रोल रूम सक्रिय

सोशल मीडिया पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी बैठक में दिए गए. डीसी ने स्पष्ट कहा कि व्हाट्सएप समूहों में बिना पुष्टि के कोई भी भ्रामक सूचना प्रसारित न करें. ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. व्हाट्सएप ग्रुप को केवल एडमिन मोड में रखने की सलाह दी गई. उत्पाद विभाग को सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने व मोहर्रम के दिन सभी शराब दुकानों को बंद रखने के आदेश दिए गए. वहीं, सिविल सर्जन को मेडिकल टीम, एंबुलेंस और डॉक्टरों को ऑन ड्यूटी रखने के निर्देश दिए गए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : लोयोला स्कूल में CISCE वॉलीबॉल टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न, 17 स्कूलों ने लिया भाग

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने सभी अधिकारियों को फोन कॉल रिसीव करने और अनउत्तरित कॉल पर तुरंत कॉल बैक करने की सख्त हिदायत दी. उन्होंने कहा कि यह जरूरी सूचना का हिस्सा हो सकता है जिसे गंभीरता से लेना आवश्यक है. अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी ने विशेष शाखा से प्राप्त इनपुट साझा करते हुए भड़काऊ गानों और डीजे के प्रयोग पर रोक लगाने की जानकारी दी. अंत में डीसी अजय नाथ झा और एसपी हरविंदर सिंह ने सभी जिलावासियों से अपील की कि वे मुहर्रम पर्व को भाईचारे व त्याग-बलिदान की भावना के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं और प्रशासन को सहयोग दें.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर