Breaking News
Amritsar : ਗੁਰਸਿੱਖੀ ਜੀਵਨ ਤੋਂ ਵਿਛੁੜਦੀ ਨੌਜਵਾਨੀ, ਪੰਥ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ : ਭਾਈ ਗੁਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ Jamshedpur : तारापुर में कांवड़ियों की सेवा में जुटे विधायक सरयू राय, बोल बम सेवा ट्रस्ट के शिविर में परोसा भोजन Potka : सावन की सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं और कांवरियों की भारी भीड़, विधायक संजीव सरदार ने सपरिवार की पूजा-अर्चना Jamshedpur Police : अब हर गली-मोहल्ले पर रहेगी पुलिस की डिजिटल नजर, जमशेदपुर में QR कोड आधारित बीट पुलिसिंग की शुरुआत Jamshedpur : सिर्फ बैंड नहीं, फ्रेंडशिप डे पर आग़ाज़ के परमिंदर सिंह गोल्डी ने प्लेटलेट्स दान कर जोड़ी ज़िंदगी की डोर Jamshedpur : श्रावण के प्रथम सोमवार पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व कलश यात्रा

Giridih : इसरी बाजार में दो दिवसीय कराटे कलर बेल्ट टेस्ट संपन्न

SHARE:

  • प्रतिभागियों को बैल्ट, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित
  • प्रतिभागियों को मिला सम्मान, आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड स्थित अनुशिल क्लीनिक परिसर में संचालित सोनू वॉरियर मार्शल आर्ट्स एकेडमी में दो दिवसीय कलर बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने थ्योरी और प्रैक्टिकल टेस्ट में हिस्सा लिया. परीक्षा रेनबुकान कराटे-डो एसोसिएशन ऑफ गिरिडीह के सचिव सोनू कुमार द्वारा ली गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुनीता बर्नवाल, एस.डब्लू.एम.ए.ए अध्यक्ष संगीता बरनवाल और उपाध्यक्ष डॉ. लखी गुप्ता उपस्थित रहीं.

इसे भी पढ़ें : Top10 News : देश – दुनिया की टॉप 10 खबरे…पढ़े एक क्लिक में

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कराटे परीक्षा में बच्चों का उत्साह, विशेषज्ञों की देखरेख में हुआ आयोजन

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को बेल्ट, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. बेल्ट प्राप्त करने वालों में आरुषी दीप (बैंगनी बेल्ट), अनुशिल, अनमोल, सौर्य कश्यप, सुकृति श्रेष्ठ, मैत्री गोयल, श्रेया बर्नवाल (नारंगी बेल्ट) और आर्य दीप (पीली बेल्ट) शामिल हैं. आयोजन का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और आत्मरक्षा की भावना को विकसित करना था, जिसे सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह से निभाया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर