WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता – उपायुक्त

SHARE:

  • गांव-गांव में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़, मरीजों को मिल रही राहत

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह जिला उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि जिले के सुदूरवर्ती इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाएं सहजता से पहुंचाई जाएं. उन्होंने कहा कि यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है कि ग्रामीणों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिले. उपायुक्त ने पत्र प्रेषित कर सभी संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी कि इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जवाबदेही तय की जाएगी. जिला मुख्यालय, प्रखंड और पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं.

इसे भी पढ़ें : Top10 News : देश – दुनिया की टॉप 10 खबरे…पढ़े एक क्लिक में

Gambhir Car Associate Motion Ads

ग्रामीणों को समय पर इलाज सुनिश्चित कराने का उपायुक्त ने दिया निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त ने सभी अस्पतालों और उपकेंद्रों में व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए हैं. सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और हेल्थ सब सेंटर में आवश्यक दवाएं, उपकरण और स्वच्छता सुनिश्चित की जा रही है. उन्होंने विशेष रूप से बरसात के मौसम में साफ-सफाई पर ध्यान देने को कहा है ताकि संक्रामक बीमारियों से मरीजों को बचाया जा सके. इसके साथ ही, मरीजों को बरसाती बीमारियों की रोकथाम के उपायों की जानकारी भी दी जाए, यह भी निर्देशित किया गया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बर्मामाइंस में सिलेंडर फटने से मजदूर झुलसा, धमाके की चपेट में आया ट्रक

अस्पतालों में सफाई और व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश

उपायुक्त ने स्वास्थ्य योजनाओं के प्रचार-प्रसार को भी तेज करने को कहा है ताकि आमजन स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठा सकें. हाल ही में डुमरी प्रखंड के कुसुमाकुरा गांव में डायरिया के मामले सामने आने पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चिकित्सा दल भेजा और सभी मरीजों का समुचित इलाज सुनिश्चित किया. अब गांव में नियमित स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां ग्रामीणों की जांच के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जा रही है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी स्वयं मौके पर जाकर सभी व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर