Breaking News
Amritsar : ਗੁਰਸਿੱਖੀ ਜੀਵਨ ਤੋਂ ਵਿਛੁੜਦੀ ਨੌਜਵਾਨੀ, ਪੰਥ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ : ਭਾਈ ਗੁਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ Jamshedpur : तारापुर में कांवड़ियों की सेवा में जुटे विधायक सरयू राय, बोल बम सेवा ट्रस्ट के शिविर में परोसा भोजन Potka : सावन की सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं और कांवरियों की भारी भीड़, विधायक संजीव सरदार ने सपरिवार की पूजा-अर्चना Jamshedpur Police : अब हर गली-मोहल्ले पर रहेगी पुलिस की डिजिटल नजर, जमशेदपुर में QR कोड आधारित बीट पुलिसिंग की शुरुआत Jamshedpur : सिर्फ बैंड नहीं, फ्रेंडशिप डे पर आग़ाज़ के परमिंदर सिंह गोल्डी ने प्लेटलेट्स दान कर जोड़ी ज़िंदगी की डोर Jamshedpur : श्रावण के प्रथम सोमवार पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व कलश यात्रा

Jamshedpur : बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की नि:शुल्क कांवर यात्रा के पोस्टर का रंकणी मंदिर में हुआ विमोचन

SHARE:

  • 1000 शिवभक्त होंगे शामिल, यात्रा की सभी तैयारियां पूरी
  • पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में जुटे शिवभक्त, जताई एकजुटता

फतेह लाइव, रिपोर्टर

“चलो बुलावा आया है बाबा बैद्यनाथ ने बुलाया है” के जयघोष के साथ कदमा के रंकणी मंदिर में बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ द्वारा आयोजित नि:शुल्क कांवर यात्रा के पोस्टर का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ विमोचन किया गया. यह यात्रा 25 जुलाई, शुक्रवार को जमशेदपुर से सुल्तानगंज के लिए रवाना होगी. इस अवसर पर संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया कि इस वर्ष 1000 शिवभक्तों का जत्था बस, छोटी गाड़ी और ट्रेन के माध्यम से यात्रा पर निकलेगा. पोस्टर का उद्देश्य अधिक से अधिक श्रद्धालुओं तक जानकारी पहुंचाना और उन्हें पंजीयन के लिए प्रेरित करना है.

इसे भी पढ़ें : Top10 News : देश – दुनिया की टॉप 10 खबरे…पढ़े एक क्लिक में

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

25 जुलाई को रवाना होगी भक्ति यात्रा, पोस्टर से मिलेगा संपर्क सूत्र

विकास सिंह ने बताया कि आठ दिनों की इस यात्रा के दौरान कांवरियों के ठहराव के लिए कांवरिया पथ पर सभी जरूरी स्थान पहले से ही आरक्षित कर लिए गए हैं. यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सुविधा पर विशेष ध्यान दिया गया है. डॉक्टर, नर्स, आवश्यक दवाइयों और एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके. जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कदमा, सोनारी, साकची, बिष्टुपुर और मानगो के श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बर्मामाइंस में सिलेंडर फटने से मजदूर झुलसा, धमाके की चपेट में आया ट्रक

स्वास्थ्य सुविधा से लेकर ठहराव तक, पूरी यात्रा रहेगी सुरक्षित और व्यवस्थित

यात्रा में शामिल सभी भक्तों के लिए एक समान ड्रेस कोड तय किया गया है जिससे एकता और भक्ति भाव का प्रदर्शन हो सके. पोस्टर विमोचन समारोह में विकास सिंह के साथ दीपू सिंह, अरविंद महतो, संजय सिंह, आशुतोष सिंह, प्रकाश वर्मा, एस. कार्तिक राव, विनोद रजक, छोटे लाल सिंह, पुष्पा सरदार, राहुल दुबे, गणेश मछुआ, सुखदेव मुखी, शिव साहू, सुजीत पांडे, संदीप शर्मा, प्रमोद साहू समेत अनेक सदस्य उपस्थित थे. सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर