Breaking News
Amritsar : ਗੁਰਸਿੱਖੀ ਜੀਵਨ ਤੋਂ ਵਿਛੁੜਦੀ ਨੌਜਵਾਨੀ, ਪੰਥ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ : ਭਾਈ ਗੁਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ Jamshedpur : तारापुर में कांवड़ियों की सेवा में जुटे विधायक सरयू राय, बोल बम सेवा ट्रस्ट के शिविर में परोसा भोजन Potka : सावन की सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं और कांवरियों की भारी भीड़, विधायक संजीव सरदार ने सपरिवार की पूजा-अर्चना Jamshedpur Police : अब हर गली-मोहल्ले पर रहेगी पुलिस की डिजिटल नजर, जमशेदपुर में QR कोड आधारित बीट पुलिसिंग की शुरुआत Jamshedpur : सिर्फ बैंड नहीं, फ्रेंडशिप डे पर आग़ाज़ के परमिंदर सिंह गोल्डी ने प्लेटलेट्स दान कर जोड़ी ज़िंदगी की डोर Jamshedpur : श्रावण के प्रथम सोमवार पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व कलश यात्रा

Dhanbad : एचयुआरएल और डीएमसी धनबाद के बीच 10.29 करोड़ की स्ट्रीट लाइट परियोजना पर समझौता

SHARE:

  • सिंदरी के वार्ड 53, 54, 55 में लगेगी एलईडी स्ट्रीट और हाई मास्ट लाइट
  • एचयुआरएल-डीएमसी की साझेदारी से सिंदरी के नागरिकों को मिलेगी नई रौशनी

फतेह लाइव, रिपोर्टर

“हर एक काम, देश के नाम” के तहत हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयुआरएल) ने अपने कॉर्पोरेट पर्यावरण उत्तरदायित्व (CER) को निभाते हुए 4 जुलाई 2025 को धनबाद नगर निगम (DMC) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए. यह परियोजना सिंदरी टाउन के वार्ड संख्या 53, 54 और 55 के विभिन्न स्थानों पर एलईडी स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइट की स्थापना से संबंधित है. इस परियोजना की अनुमानित लागत 10.29 करोड़ रुपये है और यह लगभग 30 किलोमीटर के क्षेत्र में क्रियान्वित की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : Giridih : जनता दरबार में दर्जनों फरियादियों ने डीसी से साझा की समस्याएं

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सिंदरी में बेहतर रोशनी व्यवस्था की दिशा में एचयुआरएल की बड़ी पहल

परियोजना का क्रियान्वयन धनबाद नगर निगम द्वारा किया जाएगा. समझौता समारोह में एचयुआरएल की ओर से एमडी एसपी मोहंती, वीपी एचआर चमन जग्गी, प्लांट प्रमुख गौतम माजी तथा डीएमसी की ओर से नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, अतिरिक्त नगर आयुक्त कमलेश्वर नारायण, मुख्य अभियंता अनूप कुमार सामंता, कार्यपालक अभियंता और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. यह परियोजना न केवल क्षेत्र की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करेगी, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा भी बढ़ाएगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर