Breaking News
Amritsar : ਗੁਰਸਿੱਖੀ ਜੀਵਨ ਤੋਂ ਵਿਛੁੜਦੀ ਨੌਜਵਾਨੀ, ਪੰਥ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ : ਭਾਈ ਗੁਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ Jamshedpur : तारापुर में कांवड़ियों की सेवा में जुटे विधायक सरयू राय, बोल बम सेवा ट्रस्ट के शिविर में परोसा भोजन Potka : सावन की सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं और कांवरियों की भारी भीड़, विधायक संजीव सरदार ने सपरिवार की पूजा-अर्चना Jamshedpur Police : अब हर गली-मोहल्ले पर रहेगी पुलिस की डिजिटल नजर, जमशेदपुर में QR कोड आधारित बीट पुलिसिंग की शुरुआत Jamshedpur : सिर्फ बैंड नहीं, फ्रेंडशिप डे पर आग़ाज़ के परमिंदर सिंह गोल्डी ने प्लेटलेट्स दान कर जोड़ी ज़िंदगी की डोर Jamshedpur : श्रावण के प्रथम सोमवार पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व कलश यात्रा

Giridih : जनता दरबार में दर्जनों फरियादियों ने डीसी से साझा की समस्याएं

SHARE:

  • डीसी रामनिवास यादव ने समस्याएं सुनीं, कई मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन
  • डीसी ने कहा हर शिकायत का होगा त्वरित समाधान, आमजन को मिलेगा न्याय

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के नेतृत्व में आज समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए दर्जनों फरियादियों ने डीसी के समक्ष व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याएं रखीं. उपायुक्त ने गंभीरता से सभी आवेदनों को सुना और समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया. कई शिकायतों का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया. जनता दरबार में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, स्वास्थ्य सेवाएं, पेंशन, राशन, भू-अर्जन और पेयजल से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की नि:शुल्क कांवर यात्रा के पोस्टर का रंकणी मंदिर में हुआ विमोचन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार का मूल उद्देश्य आमजनों की शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान करना और उन्हें त्वरित राहत देना है. उन्होंने स्पष्ट किया कि मंगलवार और शुक्रवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार के अतिरिक्त भी कोई भी नागरिक कार्यालय में आकर अपनी समस्या से संबंधित आवेदन दे सकता है, जिसे संबंधित विभाग को भेजा जाएगा और शीघ्र कार्रवाई की जाएगी. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निष्पादन समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें ताकि लोगों को बार-बार चक्कर न लगाना पड़े.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर