Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Adityapur : रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने आदित्यपुर में एनीमिया जांच शिविर का सफल आयोजन

SHARE:

  • डोराबजी ऑटो के 140 कर्मचारियों की जांच, 102 में पाई गई रक्ताल्पता की समस्या
  • रक्ताल्पता के खिलाफ सामूहिक प्रयास, रोटरी क्लब ने फिर दिखाया संकल्प और सेवा भाव

फतेह लाइव, रिपोर्टर

रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने 6 जुलाई को डोराबजी ऑटो प्रा. लि., आदित्यपुर में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत एनीमिया स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया. सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक चले इस शिविर में कुल 140 औद्योगिक कर्मचारियों की हीमोग्लोबिन जांच की गई, जिनमें से 102 कर्मचारियों में एनीमिया की पुष्टि हुई. शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों में समय रहते रक्ताल्पता की पहचान कर आवश्यक उपचार की पहल को बढ़ावा देना था.

इसे भी पढ़ें : Giridih : पत्रकारों को मोंगिया स्टील लिमिटेड ने किया सम्मानित, बरसाती भेंट कर बढ़ाया हौसला

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

शिविर में 140 लैंसेट्स, 150 जांच स्ट्रिप्स का उपयोग किया गया और 140 एल्बेंडाजोल टैबलेट व 306 फेरी-ज़ आयरन सप्लीमेंट स्ट्रिप्स वितरित की गईं. रोटरी क्लब ने डोराबजी ऑटो के प्रबंधन को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है और क्लब भविष्य में भी इस तरह के शिविर आयोजित करता रहेगा. चिकित्सकीय स्वयंसेवकों के सहयोग से यह शिविर बेहद सफल और प्रभावशाली रहा. क्लब ने सभी को “सेवा ही हमारा संकल्प है” के मंत्र से जुड़े रहने की अपील की.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर