Breaking News
Sajjan Kumar Death Case : ਸੱਜਣ ਕੁਮਾਰ ਦੀ ਮੌਤ ‘ਤੇ ਸਰਨਾ ਦਾ ਤਿੱਖਾ ਹਮਲਾ – ਦੋਸ਼ੀ ਤਾਂ ਮਰ ਗਿਆ, ਪਰ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦਾ ‘ਨਸਲਕੁਸ਼ੀ ਵਿਰੋਧੀ ਕਾਨੂੰਨ’ ਵਾਲਾ ਸਵਾਲ ਅਜੇ ਵੀ ਜ਼ਿੰਦਾ Delhi : ਅਮਰਨਾਥ ਲਈ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦਾ ਕਵਚ, ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਲਈ ਦਰਵਾਜ਼ੇ ਬੰਦ—ਕੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਵੀ ਧਰਮ ਹੁੰਦੇ ਹਨ?—ਭਾਈ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵੀਰਜੀ Germany : ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ 21 ਅਗਸਤ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦੀ ਪੂਰਨ ਹਮਾਇਤ Tihar Jail : ਸੱਜਣ ਕੁਮਾਰ ਦੀ ਜੇਲ੍ਹ ਅੰਦਰ ਹੋਈ ਮੌਤ – ਸਿੱਖ ਪੰਥ ਦਾ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਅਫ਼ਸੋਸ—1984 ਦੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਪੰਥਕ ਸਜ਼ਾ ਨਾ ਦੇ ਸਕਣਾ Saraikela Court : 4 करोड़ गबन केस में आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज Jamshedpur : आलू गोदाम बना फ्लाई ऐश का ठिकाना? भू-माफियाओं पर गंभीर आरोप, नाले से बस्तियों तक पहुंचा प्रदूषण
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Cgpc : श्री गुरु रामदास भलाई केंद्र का दूसरा ओपीडी संगत को सुपुर्द, डॉक्टरों के नए चेंबर का हुआ उद्घाटन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने साकची कार्यालय स्थित चल रहे श्री गुरु रामदास भलाई केंद्र में मेडिकल ओपीडी सेवा के क्षेत्र में एक कदम और आगे बढ़ते हुए दो और डॉक्टर के बैठने के लिए नए चेंबर का निर्माण करवा दिया है. सीजीपीसी ने इसे संगत को सुपुर्द कर दिया है.

सोमवार को डॉक्टर इंद्रजीत मुखर्जी (ऑर्थो हड्डी विशेषज्ञ) एवं डॉक्टर प्रवीना मुखर्जी (जनरल फिजिशियन एवं ENT) साथ में डॉक्टर अमरजीत सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस नए चेंबर का उद्घाटन किया. इस चेंबर में प्रत्येक रविवार को 5:30 बजे से 6:30 बजे तक डॉक्टर इंद्रजीत मुखर्जी एवं डॉक्टर प्रवीना मुखर्जी अपनी सेवा देंगे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सलाहकार सुखविंदर सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, सुरेंद्र सिंह शिंदे, राजू पांडे आदि उपस्थित थे.

एक नजर में जानें कब कौन से चिकित्सक मरीजों को देखेंगे

मालूम हो कि प्रत्येक रविवार को दोपहर 3 से 5 तक डॉक्टर अमरजीत सिंह (होम्योपैथिक) साढे 5 से 6:30 बजे तक डॉक्टर इंद्रजीत मुखर्जी( ऑर्थो हड्डी विशेषज्ञ) डॉक्टर प्रवीना मुखर्जी (जनरल फिजिशियन एवं ENT) बैठते हैं.

प्रत्येक मंगलवार को डॉक्टर राजेंद्र सिंह (जनरल फिजिशियन) प्रत्येक बुधवार को डॉक्टर पीके साहू (शिशु रोग विशेषज्ञ) शुक्रवार को दोपहर दो से तीन बजे तक डॉक्टर हरविंदर सिंह, डॉक्टर सतवीर सिंह सैनी (डेंटल), प्रत्येक शुक्रवार को डॉक्टर राजदीप कौर (स्त्री रोग विशेषज्ञ गायनिक) दोपहर 3:30 से 4:30 बजे तक बैठती है.

प्रत्येक शनिवार को दोपहर 12 बजे से 1 तक डॉक्टर हरप्रीत सिंह (यूरोलॉजिस्ट) बैठते हैं. प्रधान भगवान सिंह एवं चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने बताया कि यह सभी डॉक्टर अपनी फ्री सेवाएं दे रहे हैं. साथ ही सेंटल गुरुद्वारा कमेटी द्वारा नागरिकों के सौजन्य से फ्री दवाई भी उपलब्ध कराई जा रही है. उन्होंने नागरिकों से बैठने वाले डॉक्टर से लाभ उठाने का अनुरोध किया है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर