WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज के प्रबंध में निकाली गई तिरंगा यात्रा, नशा मुक्ति समेत कई कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के एनएसएस यूनिट युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगे झंडे को लेकर एक यात्रा की गई तथा गांव के लोगों को झंडे का वितरण किया गया. ग्रामीणों के बीच बी.एड के छात्रों ने नशा मुक्त संदेश नुक्कड़ नाटक के द्वारा दिया.

गाँव धानचटानी में बीणापानी उच्च विद्यालय के साथ डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने एम.ओ.यू हस्ताक्षर किया. विद्यालय में एक एनीमिया मुक्त परीक्षण कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा नवीं और दसवीं के छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों का भी एनीमिया चेकअप किया गया, जिसमें अगर किसी की रक्त की कमी को पाया गया तो उन्हें संतुलित आहार लेने तथा उन्हें एक महीने की आयरन की दवाइयां दी गई.

Gambhir Car Associate Motion Ads

गांव की मुखिया सींगों मुर्मू ने अपने कार्यों के बारे में बताया कि किस प्रकार वे गांव को संभालती है तथा उनके जमीनी स्तर के सभी प्रकार के समस्याओं का समाधान करती है. कार्यक्रम की रुपरेखा एन एस एस प्रोग्राम ऑफिसर पूनम कुमारी ने तैयार की थी.

कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह सचिव सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉ.जूही समर्पिता उप प्राचार्या डॉ.मोनिका उप्पल एवं शिक्षक गण के साथ ही सहायक सहकर्मी ने अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर