WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : रांची में शिबू सोरेन स्मृति भवन बनाने की जरूरत : सुधीर कुमार पप्पू-मुखे

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

आज झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा आयोजित धालभूम क्लब में श्रद्धांजलि सभा में गुरु जी को पुष्प अर्पित करते हुए समाजवादी चिंतक सह सचिव सोनारी थाना शांति समिति एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष एवं झारखंड निर्माण आंदोलन के प्रणेता ढिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में स्मृति भवन बनाने की वकालत की है। उनके अनुसार देश की आजादी से पहले मरांग गोमके स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा जी ने झारखंड अलग राज्य स्थापना का स्वप्न देखा और उसके लिए पूरा जीवन होम कर दिया। साहूकारों के अन्याय के खिलाफ जल जंगल जमीन स्वाभिमान अस्तित्व के सवाल पर छोटे से गांव नेमरा से आंदोलन की शुरुआत करने वाले शिबू सोरेन की संघर्षमय गाथा सभी को प्रेरित करने वाली है।

भूमि पुत्रों एवं सदानों को साथ लेकर जीवन भर संघर्ष कर पूर्वजों के झारखंड अलग राज्य के सपने को गुरु जी ने साकार किया। इस अधिवक्ता के मुताबिक उनकी जीवनी को झारखंड के प्राथमिक माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा में स्थान मिलना चाहिए। ऐसे महान नेतृत्व की स्मृति में स्मृति सदन बनाया जाना कहीं से भी गलत नहीं है। भावी पीढ़ी को इतिहास की जानकारी मिलेगी एवं इस लोकतांत्रिक व्यवस्था में संविधान के दायरे में रहकर संघर्ष की प्रेरणा मिलेगी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वहां स्मृति सदन में गुरु जी के साथ-साथ झारखंड के महान नेताओं स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा बागुन सुंबरई, कार्तिक उरांव, शहीद निर्मल महतो एवं अन्य नेताओं के जीवन से जुड़ी यादगार वस्तुओं को भी वहां रखे जाने की जरूरत है। इस श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सांसद सुमन महतो, साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा, सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे, अधिवक्ता कुलविंदर सिंह, रणजीत राम, विनीता मिश्रा, नलिनी सिन्हा, समाजसेवी पन्ना सिंह, प्रदीप लाल, सोनारी झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष धनंजय महतो, अजय रजक, अवतार सिंह, राहुल भट्टाचार्य, डी बोस, अशोक सिंह, हरिदास, सर्वेश कुमार इत्यादि सैकड़ो साथी उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर