WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Police Case solve : बिष्टुपुर लूट कांड का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अमृतसर से दबोचा गया, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में 4 सितंबर 2025 को गुरुद्वारा रोड के पास कारोबारी साकेत अग्रवाल से हुई 30 लाख रुपये की लूट और फायरिंग कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है.इस मामले में पुलिस ने चार अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना का मास्टरमाइंड कदमा निवासी राकेश मंडल उर्फ पकौड़ी है, जिसे पुलिस ने अमृतसर से गिरफ्तार किया.

पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी पीयूष पांडे ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी. उनके अनुसार इस मामले की जांच के लिए गठित विशेष अनुसंधान टीम (SIT) ने 50 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले और पेशेवर तरीके से छापेमारी कर आरोपियों तक पहुंच बनाई.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पुलिस ने मास्टरमाइंड राकेश मंडल को पंजाब से गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने अपने अन्य तीन साथियों के नाम बताए, जिसके बाद कमलेश नारायण दुबे, सुधीर नारायण बेहरा और गणेश कुम्भकार उर्फ फुचा को भी विभिन्न जिलों से दबोच लिया गया. सभी अपराधियों को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया.

गिरफ्तार अपराधी ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि इस वारदात की मुख्य साजिश कमलेश दुबे ने रची थी. अब तक की बरामदगी में 10 लाख 69 हजार 700 रुपये नकद, एक देशी पिस्टल, घटना में प्रयुक्त इनोवा कार (JH-05AN-7303) और चार मोबाइल फोन शामिल हैं. पुलिस अब भी शेष फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

1. राकेश कुमार मंडल उर्फ पकौड़ी, उम्र 41 वर्ष, निवासी कदमा, जमशेदपुर
2. कमलेश नारायण दुबे उर्फ शंकर, उम्र 41 वर्ष, निवासी कदमा
3. सुधीर नारायण बेहरा, उम्र 35 वर्ष, निवासी नोवामुंडी, चाईबासा
4. गणेश कुम्भकार उर्फ फुचा, उम्र 25 वर्ष, निवासी गम्हरिया, सरायकेला-खरसावां

अपराधियों के पास ये हुआ बरामद

एक देशी पिस्टल
इनोवा कार (JH-05AN-7303)
चार मोबाइल फोन
10,69,700 रुपये नगद

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर