Breaking News
Punjab Police raid in Jamshedpur : पंजाब में भाई-भाभी की हत्या मामले में टिनप्लेट गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान तरसेम सिंह सेमे की तलाश में सिदगोड़ा में पंजाब पुलिस की रेड Potka Assembly Constituency : उद्घाटन से पहले ही जर्जर होने लगा 11 करोड़ का स्वास्थ्य केंद्र, भवन में पड़ीं गंभीर दरारें Jamshedpur : ‘चोर मचाए शोर’ की तर्ज पर मुझे बदनाम करने की साजिश, पर्दे के पीछे कौन? सरयू राय ने उठाए गंभीर सवाल Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, रक्षित, अनाभ्या, नंदिनी और स्मिकी ने जीते चार पदक Jamshedpur Protest: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर BJP का महाप्रदर्शन, हेमंत सरकार पर बोला हमला Patna : कभी डिप्टी कलेक्टर तो कभी SDM बनने का आरोप – 15 लाख का काम कराने के बाद कारोबारी से ठगी, धमकी और रंगदारी की शिकायत
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Crime Update : बिष्टुपुर गुरुद्वारा के पास 30 लाख की लूट मामले के मुख्य आरोपी को शहर लेकर पहुंची पुलिस, नोवामुंडी से और पांच लाख हुए बरामद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा के पास हुए 30 लाख रुपये की लूट कांड में मुख्य आरोपी राकेश कुमार उर्फ पकौड़ी को गिरफ्तार कर पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर शहर में लाया. गुरुवार को पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर नोवामुंडी स्थित सुधीर बेहरा के घर पर छापेमारी कर लूटी गई राशि में से पांच लाख रुपये बरामद किए हैं.

इस मामले में अब तक कुल 10 लाख रुपये, इनोवा कार, हथियार और अन्य आवश्यक सबूत पुलिस के हाथ लगे हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह लूट कांड एक सुनियोजित षड्यंत्र का परिणाम था, जिसका मास्टरमाइंड कमलेश दूबे है. कमलेश दूबे रानीकूदर का निवासी है और एक कूरियर कंपनी में कार्यरत बताया जा रहा है। उसने कारोबारी साकेत अग्रवाल को बैंक में रुपये ले जाते हुए कई बार देखा था और इस दौरान योजना बनाई कि लूट की जाएगी.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

योजना के अनुसार, कमलेश दूबे ने पकौड़ी राकेश कुमार को लूट में शामिल किया. राकेश ने ही कारोबारी से रुपये से भरा बैग छीना और हवाई फायरिंग कर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने साकेत अग्रवाल के घर के अलावा रास्ते के सीसीटीवी फुटेज की भी बारीकी से जांच की, जिससे महत्वपूर्ण सुराग मिले. इसके बाद पुलिस ने कपाली से लूट में प्रयुक्त इनोवा कार बरामद की थी और कार चालक गणेश कुंभकार व कार मालिक को गिरफ्तार किया.

पकौड़ी के अलावा अब तक कदमा रानीकुदर निवासी कमलेश दूबे, कपाली निवासी गणेश कुंभकार, और अन्य चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. साथ ही लूट में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसार, पकौड़ी की निशानदेही पर नोआमुंडी में सुधीर बेहरा के घर से पांच लाख रुपये बरामद किए गए. इसके साथ ही अब तक कुल 10 लाख रुपये की बरामदगी की पुष्टि हुई है.

पुलिस ने बताया कि आदित्यपुर के करण कुमार और उसके दो साथियों की भी तलाश जारी है. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इस लूटकांड में प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से सात से आठ युवक शामिल थे. शातिर मास्टरमाइंड कमलेश दूबे ने वारदात को अंजाम देने से पहले इनोवा कार का नंबर प्लेट भी हटा दिया था, ताकि पहचान से बचा जा सके.

गौरतलब है कि यह लूट कांड 4 सितंबर को बिष्टुपुर गुरुद्वारा के पास बस्ती रोड नंबर 2 निवासी व हिन्दुस्तान लीवर एजेंसी संचालक साकेत अग्रवाल से हुआ था. पुलिस इस गंभीर मामले की गहराई से जांच कर रही है और बाकी अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर