शिया मस्जिद के पास से Wincerex Cough Syrup की पांच बोतलें बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
बागबेड़ा में गांजा, कट्टा, सिरप जब्त, दौड़ कर पकड़ने में एक टाइगर मोबाइल जवान भी चोटिल
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब के नेतृत्व में अपराध एवं नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस’ के तहत आजादनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को पकड़ा। दोनों पर शिया मस्जिद के पास अवैध रूप से Wincerex Cough Syrup की खरीद-बिक्री करने का आरोप है। पुलिस ने उनके पास से 100-100 मिलीलीटर की पांच बोतलें बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए लोगों की पहचान अली रजा उर्फ शहजादा (33), निवासी गरीब नवाज कॉलोनी, और मोहम्मद नौशाद खान उर्फ लालू (46), निवासी क्रॉस रोड नंबर 12, शिया मस्जिद के पास, जाकिर नगर के रूप में हुई है। दोनों आजादनगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
इस मामले में आजादनगर थाना कांड संख्या 83/26, दिनांक 24 अक्टूबर 2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 21(b)/29 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
नशे के खिलाफ अभियान जारी
‘ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस’ के तहत पुलिस अपराध और नशे से जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। आजादनगर में हुई यह कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा है। उधर, बागबेड़ा थाना इलाके से भी एक कुख्यात अपराधी पोपो मुंडा के पकड़ाने की चर्चा है। पोपो मुंडा अभी गांजा जैसे बड़े कारोबार में संलिप्त हुआ है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार पोपो मुंडा को लाल बिल्डिंग से टाइगर मोबाइल के जवानों ने दौड़ाया। एक जवान घायल होकर अपने क़्वार्टर चला गया। पोपो का एक साथी भाग खड़ा हुआ। पोपो मुंडा रनिंग रूम के पास गांजा खुलेआम बेच रहा था। पिछले दिनों पकड़ाए उसके कथित तार रनिंग रूम के पास से ही गांजा कारोबार पर कब्जा से जुड़े हुए संलिप्त है।
बहरहाल, बाबूलाल यादव का जेल जाना और पोपो मुंडा का पकड़ाना, थाना टीओपी से नए राज खोलने की जद में पुलिस की कार्यशैली उजागर होगी। आपको बता दें कि इसी अड्डे से गांजा कारोबार को लेकर हत्या, गोली चालन जैसी घटनायें हो चुकी हैं। पोपो को लेकर जिला के बाहर भी रेड मारने की दलालों में चर्चा है, जो आने वाले समय में बागबेड़ा पुलिस ही उजागर करेगी, की आखिर माजरा क्या है, क्यूंकि बागबेड़ा पुलिस बहुत अच्छा कार्य कर रही है, रात्रि ठेला खुमचा वालों को सायरन सुनाकर?


































