Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : दीपावली से कार्तिक पूर्णिमा तक सेवा की सौगात, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाएगा अर्पण परिवार

SHARE:

बोड़ाम के ब्रजपुर से बागबेड़ा तक बांटी जाएंगी त्योहारों की खुशियां, छठ और कार्तिक पूर्णिमा पर भी सेवा शिविर लगाने का निर्णय

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में त्योहारों की रोशनी हर घर तक पहुंचे और आर्थिक तंगी किसी बच्चे की मुस्कान न छीन सके, इसी संकल्प के साथ सामाजिक संस्था अर्पण ने दीपावली से कार्तिक पूर्णिमा तक सेवा कार्यों की तैयारी शुरू कर दी है। संस्था की बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान जरूरतमंद परिवारों की सहायता करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

बैठक में सदस्यों ने आपसी विचार-विमर्श कर सेवा कार्यों की रूपरेखा तैयार की। तय किया गया कि दीपावली और काली पूजा के अवसर पर पिछले वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बोड़ाम प्रखंड के ब्रजपुर गांव तथा बागबेड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों के बीच पूजन सामग्री, बच्चों के लिए नए कपड़े, गर्म कपड़े, पटाखे, मिठाइयां और उपहार वितरित किए जाएंगे। संस्था का प्रयास रहेगा कि आर्थिक अभाव के कारण कोई परिवार त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे।

छठ पर व्रतधारियों की सेवा, कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं को प्रसाद

सेवा अभियान के तहत छठ महापर्व के अवसर पर व्रतधारियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा शिविर लगाया जाएगा। वहीं, कार्तिक पूर्णिमा पर स्वर्णरेखा नदी के घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं के बीच भोग-प्रसाद और चाय-पानी की व्यवस्था की जाएगी।

संस्था के सदस्यों ने कहा कि त्योहार केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि प्रेम, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करने का भी समय हैं। अर्पण परिवार का प्रयास है कि समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच खुशियां बांटकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जाए। सदस्यों ने सभी सेवा कार्यक्रमों को आपसी सहयोग, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में ये सदस्य रहे उपस्थित

बैठक में जुगुन पांडे, विभाष मजूमदार, प्रिंस सिंह, दीपक सिंह, घनश्याम भिरभरिया, रंजीत कुमार, संतोष यादव, सरबजीत सिंह, शेखर मुखी, कौशिक प्रसाद, सूरज बाग, सुमन कुमार, सूरज चौबे, विक्रम सिंह, अमित पाठक, सागर चौबे, मनीष प्रसाद, आशुतोष बनर्जी, मन्नू ढोके, शुरू पात्रो, मनोज हलदर, अनूप तिवारी, संजय कुमार सिंह, रौनक शुक्ला, मनोज मुखी, सुदेश मुखी, लखीकांतो घोष, अमरेंद्र, विक्की तारवे, बिनोद, पिंटू, अजीत, बिट्टू मुखी, प्रणय दास, अनुज मिश्रा, आकाश, गोपाल, शशि मुखी, राजू, अमित, सिंटू और सौरभ रजक सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर