WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : साकची में आधी रात सड़क पर हंगामा, कार सवार पांच युवकों ने राहगीरों से की मारपीट, देखें -Video

SHARE:

 भाजपा कार्यालय के सामने चापड़ दिखाकर लोगों को धमकाने का आरोप, भागने के प्रयास में कई वाहनों को मारी टक्कर; पुलिस ने सभी को पकड़ा

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के साकची में बसंत टॉकीज के नजदीक स्थित भाजपा कार्यालय के सामने देर रात करीब 12 बजे कार सवार पांच युवकों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि नशे की हालत में युवकों ने सड़क से गुजर रहे लोगों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इस दौरान एक युवक पर चापड़ दिखाकर लोगों को धमकाने का भी आरोप है। करीब 20 मिनट तक चले इस हंगामे से सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

Gambhir Car Associate Motion Ads

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटनास्थल से कुछ कदम की दूरी पर पुलिस का पीसीआर वाहन खड़ा था। हंगामा बढ़ने पर लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पीसीआर वाहन के मौके पर पहुंचते ही कार सवार युवकों ने वहां से भागने का प्रयास किया। इस दौरान उनकी कार की चपेट में आने से कई वाहनों को टक्कर लगी।

पुलिस के साथ भी उलझने का आरोप

स्थानीय लोगों और जिला प्रशासन की सक्रियता के कारण युवक मौके से भाग नहीं सके। बाद में पहुंची पुलिस ने सभी पांचों युवकों को पकड़ लिया। आरोप है कि युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी उलझने की कोशिश की। कार की तलाशी के दौरान शराब और बेसबॉल बैट समेत अन्य सामान मिलने की बात सामने आई है।

घटना के दौरान सड़क पर हुए हंगामे और युवकों की कथित हरकतों से राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया। घटना से संबंधित वीडियो और तस्वीरें उपलब्ध होने की बात कही गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर