Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur : पुतला दहन एवं भारी विरोध प्रदर्शन कर जिला कांग्रेस ने भाजपा सरकार से काले श्रम कानून को वापस लेने की मांग की

SHARE:

 फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भाजपा सरकार द्वारा लाये गये काले श्रम कानून के खिलाफ नरेंद्र मोदी एवं मनसुख मानडविया श्रम मंत्री का पुतला दहन कर श्रमिक के अधिकार हनन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया.

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह एवं वरिष्ठ मजदूर नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार में लगातार श्रमिकों के अधिकारों का हनन कर रही है। अब तो श्रमिक अपने अधिकारों के रक्षार्थ युनियन का गठन भी नही कर सकते है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

फैक्ट्री इंस्पेक्टर के अधिकार बहाल करने की मांग की गई, जिसके तहत कारखाने का औचक निरिक्षण, श्रमिकों के कार्य स्थल की जांच कर सुरक्षा मानकों का जांच करना, श्रमिकों के कैन्टीन व्यवस्था का निरिक्षण करन के अधिकारों को छिन लिया गया है। नये कानून से श्रमिकों के आवाज और अधिकार छिन लिए गये है। भाजपा की नीति सामंतवादी नीति साबित हो रही है।

नये कानून के कारण युनियन गठन करने का अधिकार को समाप्त की जा रही है। पूर्व में किसी भी संस्थान में न्युनतम 7 कर्मचारी होने पर युनियन गठन की मान्यता मिलती थी। इस लिए मजदूर हित में नये कानून वापस ली जाए।

नये कानून में श्रमिक जुल्म के खिलाफ आंदोलन करने का अधिकार पूर्व के नियमानुसार बदल दी गई है। अब सरकार के आदेश पर ही श्रमिक धरना-प्रदर्शन, आंदोलन कर सकते है, जबकि पूर्व में सिर्फ सूचनार्थ प्रेषित कर आंदोलन कर अपने हकों के लिए आवाज बुलंद की जाती थी।

भाजपा सरकार के कुचक्र के कारण अब श्रमिकों से 12-12 घंटा काम लेने का नियम बनाए गये है। इसे बंधुआं मजदूरी प्रथा का आगमन होगा, मजदूरों पर अत्याचार बढ़ेगा, मजदूरों का स्वास्थ्य बिगड़ेंगे। ये सब काला कानून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं श्रम मंत्री मनसुख मानडविया के देखरेख में हो रहा है। मजदूरों के अधिकारों को समाप्त करने की साजिश की जा रही है।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण में विजय खान पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, डाॅ परितोष सिंह, रियाजुद्दीन खान, राजकिशोरयादव, शशि कुमार सिन्हा, ब्रजेन्द्र तिवारी. अंसार खान, रजनीश सिंह, चिन्ना राव, गुरदीप सिंह, सुखदेव सिंह मल्ली, जसवंत सिंह जस्सी, विश्वजीत जेना, रविन्द्र मौर्या, राजा सिंह राजपूत. सुरेन्द्र शर्मा, राकेश साहू, शिबू सिंह, शमशेर आलम, इरशाद हैदर, विनोद यादव, कौशल प्रधान, प्रताप यादव, हरिराम टुडू, जेएस पदरी, सुनीता ओझा, अजय शर्मा, सुरेंद्र सिंह, अरुण कुमार सिंह, मनोज सिंह, सन्नी सिंह, संध्या दास, नौशाद, संजय यादव, फिरोज खान, निखिल तिवारी,  सुरेंद्र सिंह, रंजीत झा, रणजीत सिंह, अबू बकर, तनवीर, शहजाद, बिट्टू सिंह, अखिलेश यादव, रामदास मेहता, बिट्टू शर्मा, अजय दास, ज्योति मिश्रा, मुन्ना सिंह, नमिता सिंह, इंदु देवी, मुन्ना मिश्रा, मुन्ना सिंह, पप्पू दुबे, संजय सिंह आजाद सहित कांग्रेसजन शामिल हुए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर