Jamshedpur City Sp : उलीडीह में हथियार के साथ तीन गिरफ्तार, स्थानीय दुकानदारों से रंगदारी वसूलने का था मकसद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर की उलीडीह पुलिस ने डिमना चौक के पास छापेमारी कर तीन आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जवाहरनगर रोड नंबर 15 निवासी मो अयाज उर्फ फैजल, नूर कॉलोनी निवासी मो अरशद ओर मो अमान शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पिस्तौल के अलावा एक बेसबैट, एक चाकू और स्टील रॉड के अलावा कार जब्त की है।

मंगलवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार पर सवार होकर कुछ युवक डिमना की ओर जा रहे है। इसके पाद पुलिस ने डिमना चौक के पास एक कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के क्रम में मो अरशद के पास से पिस्तौल बरामद किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग क्षेत्र के दुकानदारों से रंगदारी मांगने की फिराक में थे इसके लिए अयाज ने मुंगेर से हथियार मंगाया था। वहीं गिरफ्तार आरोपी अरशद पूर्व में बकरी चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें