Breaking News
Jamshedpur : महान श्रमिक नेता माइकल जॉन को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद Jamshedpur : टाटा स्टील कलर्स के कर्मचारियों को बड़ी सौगात: 7 साल के वेज-ग्रेड रिवीजन पर बनी सहमति, CTC में औसतन ₹19 हजार की बढ़ोतरी Jamshedpur : बेल्डीह क्लब कर्मचारियों ने फिर जताया राकेश्वर पांडे पर भरोसा, सर्वसम्मति से दोबारा चुने गए अध्यक्ष Jamshedpur : 30 वर्षों तक मजदूर हितों की आवाज रहे माइकल जॉन को टाटा वर्कर्स यूनियन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि Amritsar : ਗੁਰਸਿੱਖੀ ਜੀਵਨ ਤੋਂ ਵਿਛੁੜਦੀ ਨੌਜਵਾਨੀ, ਪੰਥ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ : ਭਾਈ ਗੁਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ Jamshedpur : तारापुर में कांवड़ियों की सेवा में जुटे विधायक सरयू राय, बोल बम सेवा ट्रस्ट के शिविर में परोसा भोजन

Big News : झारखंड की हाई सिक्योरिटी जेल हजारीबाग से फरार हो गए तीन कैदी, मचा हड़कंप

SHARE:

नियमित गिनती के दौरान ही सुरक्षा घेरे को तोड़कर हो गए रफू चक्कर, भागने वाले कैदी धनबाद के

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड के हजारीबाग स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा (जेपी कारा) से तीन उम्रकैद के सजायाफ्ता कैदियों के फरार होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. फरार तीनों कैदी धनबाद जिले के निवासी बताए जा रहे हैं. इस जेल को झारखंड की हाई सिक्योरिटी वाली जेल माना जाता है. यहां खूंखार नक्सलियों और अपराधियों को रखा जाता है. इस घटना के बाद जेल की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं.

जानकारी के अनुसार नियमित गिनती के लिए कैदियों को बैरक से बाहर निकाला गया था. इसी दौरान तीनों कैदी अचानक गायब हो गए. प्रारंभिक तौर पर जेलकर्मियों ने उन्हें परिसर में ही होने की आशंका जताते हुए खोजबीन शुरू की, लेकिन काफी देर तक तलाश के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तब जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

चौंकाने वाली बात यह है कि जेपी कारा को राज्य की सबसे सुरक्षित जेलों में गिना जाता है. यहां पांच लेयर की सुरक्षा व्यवस्था है, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होती है और हर प्रवेश व निकास द्वार पर सशस्त्र सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं. वहीं घटना के बाद जेल आईजी खुद मौके पर जांच के लिए आने वाले हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर