WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारियों ने आशीर्वाद भवन वृद्धा आश्रम में मनाया नव वर्ष, वृद्ध माताओं-पिताओं संग किया भोजन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

नव वर्ष के अवसर पर समाज के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारियों ने आशीर्वाद भवन वृद्धा आश्रम पहुंचकर वहां रह रहे वृद्ध माताओं और अभिभावकों के साथ समय बिताया और सामूहिक रूप से भोजन किया। इस अवसर पर आश्रम का वातावरण अपनत्व, सम्मान और स्नेह से भर उठा।

कार्यक्रम में शामिल सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक कमल किशोर ने कहा कि नव वर्ष आते ही आम तौर पर लोग अपने परिवार, मित्रों और मनोरंजन तक सीमित रह जाते हैं, लेकिन समाज के ऐसे बुजुर्ग, जिन्होंने अपना पूरा जीवन दूसरों के लिए समर्पित किया, अक्सर उपेक्षित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि नव वर्ष पर ऐसे लोगों को आम जनता भूल जाती है। हम लोग यहां उनके बीच दो पल की खुशियां बांटने और बटोरने आए हैं। इन वृद्ध माताओं-पिताओं का आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों ने वृद्धजनों से बातचीत की, उनका हाल-चाल जाना और उनके अनुभवों को सुना। भोजन के दौरान अधिकारियों ने स्वयं परोसकर सेवा की, जिससे वृद्धजनों के चेहरों पर विशेष खुशी और संतोष देखने को मिला। कई वृद्ध माताओं और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से उन्हें यह एहसास होता है कि वे समाज में अकेले नहीं हैं।

आशीर्वाद भवन वृद्धा आश्रम के संचालकों ने सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारियों के इस मानवीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि समाज के जिम्मेदार वर्ग द्वारा किया गया यह सहयोग न केवल बुजुर्गों का मनोबल बढ़ाता है, बल्कि अन्य लोगों को भी प्रेरित करता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने वृद्धजनों के सुख-स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की तथा भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया। नव वर्ष के इस पावन अवसर पर किया गया यह आयोजन सामाजिक संवेदना और मानवीय मूल्यों को सशक्त करने वाला साबित होगा।

उक्त अवसर पर केएन मिश्रा, बीडी सिंह, कन्हैया उपाध्याय, पीके सिंह, अरविंद कुमार, सत्येंद्र नारायण सिंह, संजीव कुमार, और मदन मोहन सिंह उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर