WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

New President In Kitadih Gurudwara : कीताडीह गुरुद्वारा के नए प्रधान बने इंद्रजीत सिंह

SHARE:

 सर्वसम्मति बनाने में उल्लेखनीय सहयोग के लिए सीजीपीसी के प्रति आभार प्रकट किया गया

मीत प्रधान सुखविंदर सिंह, महासचिव जगजीत सिंह जॉली एवं हरबंस सिंह बनाये गए

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की देखरेख में रविवार को कीताडीह गुरुद्वारा के प्रधान पद का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ. इसमें वर्तमान प्रधान जगजीत सिंह गांधी एवं पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह वालिया का उल्लेखनीय सहयोग रहा, जिसमें अगले तीन वर्षों के लिए नया प्रधान इंद्रजीत सिंह, मीत प्रधान सुखविंदर सिंह, महासचिव जगजीत सिंह जॉली एवं हरबंस सिंह को बनाया गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गुरु महाराज का संगत ने किया शुक्राना

बाकी कमेटी गठन करने का अधिकार नए प्रधान इंद्रजीत सिंह को सौंप दिया गया है. इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पदाधिकारी एवं समूह साध संगत कीताडीह गुरुद्वारा हाल में पहुंचकर गुरु महाराज के समक्ष अरदास कर नया प्रधान इंद्रजीत सिंह को चुने जाने के लिए गुरु महाराज का शुकराना किया गया. इस मौके पर नए पदाधिकारियों को सरोपा भेंट कर उनकी घोषणा की गई.

इन्हें पहनाया गया सरोपा

इस मौके पर वर्तमान प्रधान जगजीत सिंह गांधी एवं उनकी टीम के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें भी सरोपा एवं शाल भेंट किया गया.
इस दौरान विशेष रूप से कीताडीह गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान जगजीत सिंह गांधी एवं चेयरमैन गुरमेल सिंह द्वारा सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह गांधी, गुरचरण सिंह बिल्ला, सलाहकार परविंदर सिंह सोहल, सुरेंद्र सिंह शिंदे, सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह आदि को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया.

गुरमेल, गांधीचेयरमैन, अर्जुन वालिया वाइस चेयरमैन बनाये गए

नए प्रधान इंद्रजीत सिंह ने चेयरमैन गुरमेल सिंह, जगजीत सिंह गांधी एवं वाइस चेयरमैन अर्जुन सिंह वालिया को बनाने की घोषणा की.
इस मौके पर प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह ने अपने-अपने संबोधन में कीताडीह की समूह साध संगत के प्रति आभार प्रकट किया और भविष्य में हर प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन दिया.

ये थे मौजूद

साथ ही कीताडीह की समूह साथ संगत के साथ-साथ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वर्तमान प्रधान जगजीत सिंह गांधी, चेयरमैन गुरमेल सिंह, मीत प्रधान रतन सिंह, त्रिलोचन सिंह, कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह सोढ़ी, पिंदर सिंह, परमजीत सिंह काले, सलाहकार हरविंदर सिंह बिल्ला, जरनैल सिंह, मनमोहन सिंह, सतविंदर सिंह, गुरमीत सिंह जीतू, गुरमीत सिंह, गुरदेव सिंह, नौजवान सभा के प्रधान हरदेव सिंह एवं उनकी टीम सिख स्त्री सत्संग की चेयरमैन अमरजीत कौर, महासचिव दलजीत कौर, बबली कौर, सुरजीत कौर, सुरेंद्र कौर, परमजीत कौर एवं उनकी पूरी टीम उपस्थित थी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर