Breaking News
Jamshedpur Big Dharmik Event : नगर कीर्तन में शामिल होने सोनारी गुरुद्वारा पहुंचे डीसी, संगत को बुलाई फतेह, देखें – Video Good News : जमशेदपुर को हार्ट-सेफ सिटी बनाने की पहल, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में लगा एईडी Action by the Jamshedpur police administration: घाघीडीह मंडल कारा में आधी रात तक चली सघन तलाशी, स्टेशन रोड जाम को चीरते हुए निकला काफिला Uttar Pradesh Politics : आजम खान – आंसुओं में संघर्ष की कहानी और सियासत में वापसी की चुनौती Guru Nanak Jayanti in Jamshedpur : फूलों की बारिश से महकेगा नगर कीर्तन का रास्ता, पालकी साहिब के आगे होगी भव्य पुष्पवर्षा Jamshedpur : महासंघ चुनाव में सियासी उलटफेर, रवींद्र की जमीन खिसकी तो वीरेन्द्र का दबदबा कायम, परिवारवाद पर मचा संग्राम
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Terror alert in Jamshedpur : आतंकी अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां हुई रेस, शहर में 18 स्लीपर सेल के सदस्यों के सक्रिय होने की सूचना से मचा हड़कंप

SHARE:

आजादनगर का सैयद मोहम्मद अर्शियान की अंतराष्ट्रीय स्तर पर शुरू हुई तलाश, इंटर पोल ने रेड कार्नर नोटिस किया जारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर शहर में अंतरराष्ट्रीय आतंकी अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी है. खुफिया रिपोर्ट्स के अनुसार शहर में सक्रिय स्लीपर सेल को लेकर आशंका जताई गई है. बताया जा रहा है कि इन स्लीपर सेल से जुड़े कुछ तत्वों को पाकिस्तान में प्रशिक्षण मिला है. इस अलर्ट के बाद केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं.

सूत्रों के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों से पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि देश के कई प्रमुख इलाकों में स्लीपर सेल सक्रिय हैं. इनमें से कम से कम 18 स्लीपर सेल जमशेदपुर में सक्रिय बताए जा रहे हैं. इनका संपर्क पाकिस्तान स्थित हैंडलरों से होने की बात सामने आई है. जांच एजेंसियों को शक है कि कुछ संदिग्ध एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म के जरिए विदेशी आकाओं के संपर्क में हैं और सामान्य जीवन जीते हुए आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी में हैं.

Gambhir Car Associate Motion Ads

सुरक्षा एजेंसियों ने आजादनगर निवासी सैयद मोहम्मद अर्शियान को जमशेदपुर में सक्रिय स्लीपर सेल नेटवर्क का सरगना बताया है. अर्शियान पिछले सात से आठ वर्षों से फरार है. उसकी तलाश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी और एंटी टेररिज्म स्क्वॉड की टीमें कई बार जमशेदपुर आ चुकी हैं, लेकिन अब तक उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.

जांच एजेंसियों की सिफारिश पर अब इंटरपोल ने अर्शियान के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है, जिससे उसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाश तेज हो गई है. उसका भाई मोहम्मद जीशान, जो इस नेटवर्क से जुड़ा बताया जाता है, वर्तमान में दिल्ली की एक जेल में बंद है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर