Election : बलबीर कौर की पदयात्रा में सेंट्रल गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह एवं टीम रही साथ, जन समर्थन से गदगद हो रहे सरदार शैलेन्द्र सिंह

SHARE:

 फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर से जुगसलाई नगर परिषद की चेयरमैन प्रत्याशी (सरदार शैलेन्द्र सिंह की पत्नी) बलबीर कौर ने आज अपनी पदयात्रा की शुरुआत गौरी शंकर रोड से होते हुए पहलवान डेरा, पटनइया मोहल्ला, ईदगाह मैदान में की. इस दौरान सभी समाज के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। लोग सरदार शैलेन्द्र सिंह को देखते ही उनके संघर्ष की कहानी बताते दिखे और उनके और अपना मतदान करने की बातों को कहा।

इस दौरान सेंट्रल गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह एवं उनकी पूरी टीम सहित सेंट्रल स्त्री सभा की चेयरमैन कमलजीत कौर, रज्जी कौर, अमरजीत कौर गांधी आदि साथ रहे. पदयात्रा के दौरान गौरी शंकर रोड के प्रधान सुरेन्द्र सिंह के आवास पर पहुंचने पर सम्मान और चाय पानी की व्यवस्था की गई थी.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों में बलवीर कौर के प्रत्याशी बनाए जाने से  काफी उत्साह देखने को मिला. सभी ने सरदार शैलेन्द्र सिंह के 40 वर्षों से समाज के लिए किए गए कार्यों को देखते हुए उनका जोरदार समर्थन किया और हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया.

इस मौके पर बलवीर कौर के साथ उनके पति समाज सेवी सरदार शैलेंद्र सिंह , चेयरमैन हरदीप सिंह, प्रधान महेंद्र पाल सिंह, महासचिव कमलजीत सिंह, राजेंद्र पाल सिंह, जगजीत सिंह, बृज तिवारी, नंदलाल साहू, रवि शंकर तिवारी, सुनील गुप्ता, दिलीप गुप्ता, गुरमुख सिंह, मनजीत सिंह, अमृतपाल सिंह, मिट्ठू अग्रवाल, मोहम्मद फिरोज, वीरेंद्र तिवारी, राजा सिंह, अमन सिंह, विवेक सिंह, सन्नी सिंह, रवि सिंह, दयानंद तिवारी, विक्की सिंह, नीतू कुमारी, यशपाल कौर, सिल्लू सिंह आदि कई लोग शामिल थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें